“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
11-Dec-2024 10:23 PM
By First Bihar
Winter Dishes: सर्दियों के मौसम में बथुआ स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी जाना जाता है। बथुआ न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, विटामिन बी2, बी3 और बी4 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं बथुए से कुछ स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि।
बथुआ का रायता
बथुआ का रायता बनाने के लिए पहले उसे साफ करके उबाल लें। इसके बाद उबले हुए बथुए को मिक्सी में पीस लें। दही को फेंट लें और उसमें पिसा हुआ बथुआ, नमक, हरी मिर्च, काला नमक मिलाएं। एक पैन में घी गरम करके हींग और जीरा डालें और तड़के को रायते में डालकर मिलाएं।
बथुआ की पूड़ी
बथुआ की पूड़ी बनाने के लिए पहले उसे साफ करके उबाल लें। फिर आटे में तेल, जीरा, नमक, अजवाइन, हींग, लाल मिर्च पाउडर और उबला हुआ बथुआ मिलाकर आटा गूंध लें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूड़ी बेल लें और कढ़ाई में तेल गर्म करके पूड़ियों को तल लें।
बथुए के अन्य व्यंजन:
बधुआ के अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों की बात करें तो आप बथुआ की सब्जी, बथुए का पकौड़ा और बथुए का पराठा समेत अन्य चीजे बना सकते हैं।
बथुए के फायदे:
सर्दियों में बथुए को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह न केवल आपके स्वाद को संतुष्ट करेगा बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। इसके सेवन से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, आंखों की रोशनी बढ़ाता है, खून की कमी को दूर करता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है।