Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
20-Mar-2025 06:10 PM
By First Bihar
Lifestyle: शादी के बाद पुरुषों और महिलाओं में कई तरह के बदलाव आते हैं, खास तौर पर पुरुषों का वजन शादी के तुरंत बाद बढ़ना शुरू हो जाता है। यह बात अधिकतर लोगों ने महसूस की होगी, क्योंकि लगभग सभी मर्दों को इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। शादी के बाद कई लोगों को पेट की चर्बी और मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ता है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि एक अध्ययन में यह पाया गया है कि अविवाहित पुरुषों की तुलना में विवाहित पुरुषों में मोटापे का खतरा 62 प्रतिशत अधिक होता है। वहीं, महिलाओं में यह वृद्धि 39 प्रतिशत देखी गई। पोलैंड में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी के शोधकर्ताओं ने 2,405 लोगों के डेटा का विश्लेषण किया, जिनमें से ज्यादातर 50 साल से ज्यादा उम्र के थे।
इनमें से 35.3 प्रतिशत सामान्य वजन के थे, 38.3 प्रतिशत अधिक वजन वाले थे और 26.4 फीसदी मोटे थे। इस अध्ययन से यह स्पष्ट हुआ कि शादी के बाद पुरुषों में मोटापे का खतरा तीन गुना बढ़ जाता है, जबकि महिलाओं में यह प्रभाव कम देखा गया। इसके अलावा, यह अध्ययन यह भी बताता है कि उम्र बढ़ने के साथ वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। हर साल उम्र के साथ पुरुषों में वजन बढ़ने की संभावना 3 प्रतिशत और महिलाओं में 4 प्रतिशत बढ़ जाती है।
वहीं, मोटापे का खतरा पुरुषों में 4 प्रतिशत और महिलाओं में 6 प्रतिशत बढ़ जाता है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि शादी के बाद पुरुषों में वजन बढ़ने का मुख्य कारण अत्यधिक भोजन का सेवन, सामाजिक खान-पान की आदतें और शारीरिक गतिविधियों में कमी है। विशेषज्ञों का कहना है कि शादी के बाद पुरुषों की जीवनशैली बदल जाती है, जिसका असर उनके वजन पर पड़ता है।
इसके लिए खास तौर पर उनके खान-पान और कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए पुरुषों के स्वास्थ्य को इस समस्या से निपटने के लिए अधिक लक्षित रणनीति की आवश्यकता है। इसके अंतर्गत फैट वाले आहार के सेवन को नियंत्रित करना, खाने की आदतों पर ध्यान देना, संतुलित आहार, व्यायाम और पर्याप्त नींद लेना शामिल है, जिससे इस समस्या का समाधान किया जा सकता है।