मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
24-Dec-2019 03:25 PM
DESK : व्हाट्सएप यूजर्स के लिए कंपनी कई नए फीचर्स लाने की तैयारी में है. कुछ फीचर्स प्राइवेसी फोकस्ड रहे हैं तो कुछ फीचर्स यूजर इंटरफेस से जुड़े हैं. जिसमें से सबसे ख़ास फीचर्स ये है कि अब यूजर्स एक ही नंबर से दूसरे डिवाइस में भी व्हाट्सएप यूज कर सकते हैं. इसके अलावा आपकी इजाजत के बिना कोई भी व्यक्ति आपको ग्रुप में ऐड नहीं कर सकता है.
नए साल पर व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बहुत कुछ ख़ास होने वाला है. 2020 में कंपनी डार्क मोड और डिसपियरिंग मैसेज जैसे बड़े फीचर्स भी लाने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों ही वॉट्सऐप के फीचर्स की टेस्टिंग की जा रही है. डार्क मोड एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्जन में दिया जा चुका है और इसके तहत तीन ऑप्शन्स भी दिए गए हैं.
मल्टिपल डिवाइस सपोर्ट यानी कि एक ही नंबर से दो मोबाइल फोन या डिवाइस में अब व्हाट्सएप यूज हो सकता है. कंपनी ये फीचर भी लाने की तैयारी में है. एक वॉट्सऐप अकाउंट को एक साथ एक से ज्यादा डिवाइस और स्मार्टफोन्स में चलाया जा सकेगा. इसके अलावा ठीक इंस्टाग्राम के जैसे स्टेटस फॉर क्लोज फ्रेंड्स का ऑप्शन भी अपडेट होने वाला है. सर्च इमेज फीचर भी हो सकता है कि कंपनी अपडेट करेगी. यूजर्स भेजे और रीसिव किए गए इमेज को वॉट्सऐप में आसानी से सर्च कर सकते हैं.