BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल
20-Apr-2025 07:24 AM
By First Bihar
Weight Loss Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और मिलावटी खानपान के चलते मोटापा तेजी से बढ़ रही एक आम समस्या बन चुका है। लोग वजन कम करने के लिए बाजार से प्रोडक्ट खरीदते हैं, जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा परिणाम नहीं मिलता। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ आसान और असरदार आदतों को अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल करें, जिससे बिना किसी साइड इफेक्ट के वजन तेजी से घटाया जा सकता है।
सुबह उठते ही पिएं गुनगुना पानी
सुबह उठते ही खाली पेट एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव हो जाता है। चाहें तो इसमें नींबू और शहद मिलाकर डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में भी ले सकते हैं।
नाश्ते में शामिल करें फाइबर और प्रोटीन
वजन घटाने के लिए सुबह का नाश्ता सबसे अहम होता है। नाश्ते में 8 ग्राम तक फाइबर और पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन जैसे अंडा, दही, होल ग्रेन और अखरोट को जरूर शामिल करें। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती।
सुबह की धूप लें
सुबह 7 से 9 बजे के बीच 15-20 मिनट तक धूप में बैठना बेहद फायदेमंद होता है। इससे शरीर को विटामिन D मिलता है जो मेटाबॉलिज्म सुधारने में मदद करता है और वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करता है।
हल्का व्यायाम या योग
सुबह के समय हल्की फिजिकल एक्टिविटी जैसे योग, स्ट्रेचिंग या 20-30 मिनट की वॉक आपके शरीर को सक्रिय करती है और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करती है।
कैलोरी का रखें ख्याल
कम कैलोरी वाला नाश्ता लें और दिनभर के भोजन को छोटे हिस्सों में बांटें। तीन मुख्य भोजन और दो हेल्दी स्नैक्स का रूटीन वजन घटाने में कारगर होता है।
अगर आप वजन घटाने को लेकर लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे, तो इन आसान सुबह की आदतों को अपनाएं। नियमित रूप से इनका पालन करने पर न सिर्फ वजन घटेगा, बल्कि शरीर भी एनर्जेटिक और हेल्दी महसूस करेगा।