health tips : हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा सुबह-सुबह नंगे पांव घास पर चलने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे विज्ञान क्या कहता है? असल में, ये आदत आपकी सेहत को कई चौंकाने वाले फायदे देती है। आइए जानते हैं, रोज़ाना सुबह घास पर नंगे पांव चलने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं:


 तनाव से राहत Stress Relief

अगर आप अक्सर तनाव में रहते हैं, तो हर सुबह नंगे पांव हरी घास पर चलना शुरू कर दें। इससे हैप्पी हार्मोन्स (सेरोटोनिन और डोपामिन) का स्त्राव बढ़ता है, जिससे मन शांत रहता है और मूड बेहतर होता है।


 बेहतर इम्युनिटी Improved Immunity

कमजोर इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए यह एक प्राकृतिक तरीका है। जब आप घास पर नंगे पांव चलते हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।


आंखों के लिए लाभदायक Good for Eye Health

एक्यूप्रेशर सिद्धांत के अनुसार पैरों के तलवों में ऐसे बिंदु होते हैं जो आंखों से जुड़े होते हैं। घास पर चलने से इन बिंदुओं पर दबाव पड़ता है जिससे आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है।


 दिल की सेहत Heart Health

यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर या हृदय संबंधी समस्याएं हैं, तो घास पर नंगे पांव चलना आपके लिए बेहद फायदेमंद है। यह न सिर्फ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है बल्कि दिल की धड़कन भी सामान्य बनाए रखता है।


 बेहतर नींद (Improved Sleep):

अगर आप नींद की समस्या से जूझ रहे हैं, तो घास पर चलना इसे दूर करने में मदद कर सकता है। यह आपके मस्तिष्क को आराम देता है और नींद की गुणवत्ता को सुधारता है। रोज़ाना सुबह हरी घास पर नंगे पांव चलना एक सरल लेकिन प्रभावी आदत है जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करती है। तो कल सुबह से ही इसे अपनी रूटीन में शामिल करें और इसके सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं |