“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
10-Feb-2025 03:03 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Shyama Premi Nair viral look: कहते हैं हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। दूल्हे के लिए उसकी दुल्हन दूनिया की सबसे खूबसूरत लड़की होती है। शादी के लुक के लिए लड़कियां पहले से कई सारे प्लान करती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और फोटोज वायरल हुई हैं, जिसमें एक खूबसूरत डार्क स्किन टोन वाली महिला दुल्हन बनते हुए नजर आ रही है। उसने भारतीय लिबास पहनकर यह साबित किया कि ब्यूटी सिर्फ गोरे रंग में नहीं, बल्कि अंदर की खूबसूरती में छिपी होती है।
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों श्यामा प्रेमी नायर नाम की महिला के वेडिंग फोटोज खूब वायरल हो रहे हैं। श्यामा प्रेमी नायर के लाल शादी के जोड़े ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उनका ये लुक बेहद स्टनिंग और आकर्षक था, जिसमें वे अपनी खूबसूरती और स्टाइल के साथ खास लग रही थीं। श्यामा प्रेमी नायर ने केशव नाम के लड़के से शादी की है। श्यामा की वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं, और उनकी खूबसूरती को देख लोग हैरान रह गए हैं।
श्यामा ने अपनी शादी के लिए एक बिल्कुल खास और पारंपरिक साउथ इंडियन ब्राइडल लुक चुना, जो हर नजर को अपनी ओर खींच रहा था। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी, जो न सिर्फ उसकी खूबसूरती को बढ़ा रही थी, बल्कि साड़ी और भी रॉयल लुक दे रही थी। इसके साथ उन्होंने एक नेट फैब्रिक वाला वेल पहना, जो उनके लुक को और भी निखार रहा था। इस स्टाइलिश और पारंपरिक लुक ने उनकी शादी के इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया और उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।