मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Dec-2019 09:47 AM
DESK : ब्राइडल ज्वेलरी के बगैर शादी अधूरी है. ब्राइडल ने चाहे कितना भी महंगा ऑउटफिट पहना हो लेकिन ज्वेलरी के बिना ब्राइडल लुक इंपॉसिबल है. ऐसे तो हर दुल्हन शादी अपनी शादी के दिन ख़ूबसूरत दिखती है लेकिन अगर ज्वेलरी अच्छी हो तो लुक में चार चांद लग जाता है. अगर आप भी ज्वेलरी की शौक़ीन है और अपनी शादी ने दिखना चाहते हैं कुछ ख़ास तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे वैसी ज्वेलरी के बारे में जो अभी ट्रेंड में है.
महारानी स्टाइल वाला नेकलेस

महारानी स्टाइल के नेकलेस पुरानी जूलरी डिज़ाइन का ही नया रूप है. हम सब जानते हैं कि पुरानी चीजे इन दिनों फिर से ट्रेंड में आ रही है ऐसे में अब महारानी स्टाइल वाला नेकलेस बहुत पॉपुलर है. इनमें से ज़्यादातर डिज़ाइनस मल्टी-लेयर्ड होती हैं, जो आपको रॉयल लुक देगी. ट्रेडिशनल होने के साथ- साथ ये फैशनेबल भी है.
बड़ी नथ

जब से छोटी नथ खासकर सानिया मिर्जा वाला नथ मार्केट में आया है तब से नथ पहनने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. जब से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बड़ी नथ पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं तब से ये ट्रेंड में आ गया. सोने और कुंदन की बड़ी नथ काफी पॉपुलर है. इससे आप अपने लुक को बढ़ा सकती हैं.
अनोखी टैम्पल जूलरी

दक्षिण भारतीय लोगों को टैम्पल जूलरी बेहद पसंद है . टैम्पल जूलरी ना सिर्फ डिफरेंट लुक देती है बल्कि आईकैचिंग भी है। इस जूलरी की सबसे खास बात है कि ये जूलरी गोल्ड की बनी होती है जो ट्रेडिशनल लुक देती है.
कुंदन माथापट्टी

माथापट्टी मोस्ट पॉपुलर जूलरी है इस साल दुल्हनों के बीच ये काफी पॉपुलर रही. इसकी सबसे अच्छी बात है कि ये लाइट वेटेड होता है जो पहनने में भी काफी कम्फ़र्टेबल है. आप अपनी जूलरी के साथ मैचिंग एअरिंग्स भी पहन सकती हैं
सब्यसाची जैसे चोकर

जब भी जूलरी ट्रेंड की बात हो तो सबसे पहले दिमाग में जो नाम आता है वो होता है सब्यसाची मुखर्जी का. इस साल भी सब्यसाची के गहने खूब पॉपुलर रहे. खासकर उनके चोकर नेकलेस। अगर मोस्ट ट्रेंडिंग जूलरी की बात करें तो सब्यसाची के चोकर नेकलेस सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं.