GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी
30-Dec-2019 07:18 PM
DESK: कहते है नवजात शिशु का स्किन बहुत ही नाजुक होती है इसे स्पेशल देखभाल की जरुरत होती है. ऐसे में सर्दी के मौसम में नवजात शिशु की देखभाल करना काफी चुनौती भरा होता है. ठण्ड के मौसम में वायरस और बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते है और ये छोटे बच्चों को बीमार बनाते है क्यूंकि शिशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बड़ों से बहुत कम होती है. यही कारण है की सर्दी के मौसम में शिशुओं का ख्याल ज्यादा रखना पड़ता है. चलिए जानते है की सर्दी में शिशुओं की देख-भाल कैसे की जाये।
- सर्दी के मौसम में घर को गर्म रखने की कोशिश करें। तापमान में ज्यादा गिरावट आए तो बिजली से चलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं। छोटे बच्चे के पास लड़की या कोई अन्य चीज ना जलाएं। क्यूंकि इसका धुआं उसे बीमार कर सकता है.
- रात में बच्चे को सर्दी से बचा कर रखें लेकिन बहुत ज्यादा कंबल या रजाई उस पर न डालें। वह आसानी से सांस ले सके, इसका ख्याल जरूर रखें
- सर्दी में बच्चों में नाक बंद होने की समस्या आम बात है. ऐसे में डॉक्टर के बताए अनुसार नेज़ल नोज़ल ड्रॉप्स यानी नाक में डाली जाने वाली दवा जरूर रखें।
- सर्दी के मौसम में बच्चों के कपड़े का विशेष ध्यान रखें। कपड़े की थोड़ी सी भी लापरवाही बच्चे पर भारी पड़ सकती है। इसलिए जैसे ही मौसम बदले, बच्चे को गर्म कपड़े पहनाना शुरू कर दें. ख्याल रखें सर्दी में भूल से भी बच्चे को ठंडी चीजें ना खिलाएं.
- सर्दी के मौसम में बच्चे को रोज गुनगुने तेल से मालिश करें। इससे बच्चों का शरीर गर्म रहता है। इसलिए सर्दी के मौसम में बच्चों की मालिश जरूर करें