ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / lifestyle / ठण्ड लग रही है तो हो जाएं सतर्क, पढ़े क्या है वजह...

ठण्ड लग रही है तो हो जाएं सतर्क, पढ़े क्या है वजह...

26-Sep-2019 12:54 PM

PATNA: बारिश की बूंद जहां मन को आनंद  देती है, तो वहीं  बारिश  बिमारियों  को भी न्योता  देती  है। खास कर  इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। मच्छर के काटने से होने वाली बिमारियों में तेज बुखार लगना, ठण्ड लगना, सर्दी खांसी होने लगती है। यह लक्षण दिखते ही आपको डॉक्टर  से मिलकर तुरंत इसका इलाज कराना चाहिए। ये सारे लक्षण  मलेरिया के है, चलिए आपको बताते है कि मलेरिया के क्या लक्षण है -

1. ठण्ड लगने के साथ बुखार आना

2. हर दो-तीन दिन में बुखार आना

3. तीव्र सरदर्द के साथ बुखार

4 . हांथ-पांव में ऐंठन

* कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि शरीर की त्वचा धीरे-धीरे ठंडी पड़ने लगती है. ऐसा बुखार के कारण होता है.

* मलेरिया बुखार में अक्सर ही लोगों को उलटी होने या जी मचलने की शिकायत होती है. इसकी वजह से कई बार मन भारी होने लगता है.

* इसके लक्षणों में से एक ये भी है कि आपकी आंखें लाल होने लगती हैं. हो सकता है कि आंखों में थोड़ा जलन भी महूसस हो.

* इसमें आपको थकान भी महसूस होता है. कई बार इस थकान की वजह से कमजोरी भी लगने लगता है.

* कई लोगों में तेज सरदर्द देखा जाता है जो कि धीरे-धीरे बढ़ता है. ये उलटी या थकान की वजह से भी हो सकता है.

इन लक्षणों के नजर आने पर आपको तुरंत किसी डॉक्टर को दिखाना चाहिए. ध्यान रहे कि समय से अस्पताल जाने पर आपको जल्द ही आराम मिल जाता है. लेकिन वहीं यदि आप देर करके अस्पताल में जाते हैं तो आपकी बिमारी के साथ-साथ परेशानी भी बढ़ जाती है.