ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Home / lifestyle / इस शोध ने कोरोना को लेकर बढ़ा दी टेंशन, सोशल डिस्टेंसिंग ही है...

इस शोध ने कोरोना को लेकर बढ़ा दी टेंशन, सोशल डिस्टेंसिंग ही है सही इलाज

09-May-2020 01:52 PM

DESK : जब से कोरोना का संक्रमण फैला तभी से लोगों का कहना था की भारत में ये बीमारी अपना पैर नहीं पसार पाएगी. यहां का मौसम इस संक्रमण को फैलने नहीं देगा. अब ये सारी बातें गलत साबित हो रही हैं. हम मई के दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुके हैं, और यदि हम कोरोना संक्रमण के आकडों पर गौर करें तो पाएंगे की इस महीन की शुरुआत से ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. कुछ दिनों पहले एम्स के डाइरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी कह दिया है कि जून जुलाई में कोरोना संक्रमित मरीजों का आकड़ा अपने चरम पर होगा. उनके इस बयान ने देशवासियों की चिंता और बढ़ा दी है. 

इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश-विदेश में कई शोध हो रहे हैं जिसमे नई-नई जानकारियां सामने निकल के आ रही है. अब एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि गर्मी और उमस कोरोना वायरस यानि कोविड-19 का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे. चाहे कितनी भी गर्मी क्यों न पड़े गर्म मौसम इस बीमारी का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा.

इस स्टडी में 144 देशों पर अध्यन किया गया था. इस रिसर्च को करने में मुख्य रूप से अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के वैज्ञानिक शामिल थे. यह स्टडी कनैडियन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित हुई है. इस स्टडी को करने में इटली, ईरान, साउथ कोरिया और चीन के संक्रमितों के आकडे को शामिल नहीं किया गया था क्योंकि यहां पर या तो केस बहुत ज्यादा हैं या फिर बहुत कम. प्रमुख रिसर्चर पीटर जूनी ने बताया कि उनकी स्टडी में कोरोना वायरस को रोकने के लिए दुनियाभर में किए जा रहे प्रयासों को भी शामिल किया गया है. ताकि यह पता किया जा सके कि बीमारी के फैलने और रोकथाम की दर कितनी है. पीटर जूनी के अनुसार उनलोगों ने 7 मार्च से 13 मार्च तक पूरी दुनिया में ऊंचाई, तापमान, उमस, बंद स्कूल, प्रतिबंधों, सामूहिक आयोजनों को संक्रमण से जोड़कर विश्लेषण किया तो पता चला कि गर्मी और उमस का इस वायरस की रोकथाम से कोई संबंध नहीं है.

लेकिन,  इस स्टडी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि स्कूल बंद करना, सामूहिक आयोजनों पर प्रतिबंध और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करना इस बीमारी का सही इलाज है. इनकी वजह से कोरोना वायरस का संक्रमण काफी रुका है. इस अध्ययन को करने वाले दूसरे रिसर्चर प्रोफेसर डियोनी जेसिंक ने कहा कि गर्मी के मौसम से कोरोना डरने वाला नहीं है.