ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / lifestyle / स्वास्थ्य मंत्रालय ने N-95 मास्क के इस्तेमाल को रोकने के लिए राज्यों को...

स्वास्थ्य मंत्रालय ने N-95 मास्क के इस्तेमाल को रोकने के लिए राज्यों को लिखा पत्र, यहां जाने क्यों

21-Jul-2020 04:26 PM

DESK: कोरोना से बचने के लिए अब तक हम जिस N95  मास्क को सबसे कारगर समझ रहे थे आज उसी पर सवाल खड़े हो गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों को N-95 मास्क के इस्तेमाल करने के खिलाफ चेतावनी दी है. इसे लेकर स्वस्थय मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखा है. स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ) राजीव गर्ग ने सोमवार को सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों को एक पत्र जारी किया है 

राज्यों को लिखे इस पत्र में कहा गया है कि मेडिकल हेल्थ वर्कर्स के अलावा जनता द्वारा भी एन-95 मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि इसमें छिद्रयुक्त श्वसनयंत्र (वॉल्व्ड रेस्पिरेटर) लगे हुए है जो वायरस को मास्क में घुसने से नहीं रोक सकते. 

मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर की वेबसाइट पर चेहरे ओर मुंह के मास्क के लिए एडवाजरी मौजूद है. पत्र में कहा गया है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपनाए गए उपायों  में एन -95 मास्क का उपयोग हानिकारक है क्योंकि इसमें लगे रेस्पीरेटर वाले छेद से वायरस मास्क के अन्दर घुस सकता है. इससे बेहतर है की थ्री लेयर की घर में बनी प्रोटेक्टिव मास्क का इस्तेमाल किया जाये. इस पत्र में राज्यों से एन -95 मास्क के अनुचित उपयोग पर रोक लगाने को कहा गया है.