ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

Home / lifestyle / Life Style: गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ी डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या,...

Life Style: गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ी डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Life Style: अक्सर गर्मी बढ़ने से शरीर पर असर पड़ने लगता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने लगता है. जानिए... पूरी खबर.

17-May-2025 02:42 PM

By First Bihar

Life Style: अक्सर गर्मी बढ़ने से शरीर पर असर पड़ने लगता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने लगता है। भीषण गर्मी के चलते उल्टी, दस्त और लू लगने जैसी बीमारियों में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) के मरीजों की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉक्टर्स का कहना है कि अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि डिहाइड्रेशन एक गंभीर स्थिति है, जिसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, जैसे कि बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार व्यक्ति।


डिहाइड्रेशन के प्रमुख लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी। इनमें अत्यधिक प्यास लगना, मुंह सूखना, चक्कर आना, सिरदर्द, थकावट महसूस होना, पेशाब का गहरे रंग का आना या मात्रा में कमी होना प्रमुख हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ये लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और घर पर उचित जल सेवन करें। बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और धूप में निकलने से बचें। 


वहीं, बाहर निकलते समय सिर और शरीर को ढक कर रखें। गर्मी में मौसमी फलों जैसे खीरा, तरबूज, आम पना, और नींबू पानी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इसके साथ ही नारियल पानी, छाछ, और ओआरएस घोल जैसे तरल पदार्थों को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कैफीन युक्त पेय पदार्थ जैसे चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन शरीर को और अधिक डिहाइड्रेट कर सकता है। इसलिए वयस्कों को इनसे परहेज करना चाहिए।


यदि किसी व्यक्ति को उल्टी या दस्त हो रहा हो, तो यह शरीर से तरल पदार्थ की तीव्र हानि का संकेत है। ऐसी स्थिति में तुरंत ओआरएस (Oral Rehydration Solution) देना चाहिए और स्थिति गंभीर होने से पहले चिकित्सक से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि गर्मी के समय बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


डॉक्टर्स के मुताबिक, गर्मी में जल संतुलन बनाए रखना न केवल डिहाइड्रेशन से बचाव करता है, बल्कि यह हीट स्ट्रोक और थकावट जैसी अन्य समस्याओं को भी रोक सकता है। ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि हर व्यक्ति गर्मी से बचाव के सुरक्षित उपायों को अपनाए और अपने साथ-साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे।