बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
14-May-2022 07:40 PM
DESK: काफी समय से शाहरुख़ खान की लाडली बेटी सुहाना खान और जहान्वी कपूर की बहन खुशी कपूर अपनी आने वाले फिल्म को लेकर सुर्ख़ियों में थी। तो बता दें कि अब उनके फैंस का इन्तेजार खत्म हो गया है क्योंकि जोया अख्तर ने इन दोनों स्टार किड्स को लेकर एक फिल्म बनाई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगत्या नंदा भी नजर आएंगे।
इस फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर ने सोशल मीडिया पर स्टार किड्स का फर्स्ट लुक पोस्ट किया है। इस फिल्म के ट्रेलर में यह दिखाया गया कि ये सारे कलाकार अपने बचपन के अवतार में है। सभी अपने दोस्तों के साथ खूब उछल कूद मचा रहे है। इन सात बच्चों में खुशी कपूर और सुहाना खान भी बच्चे नजर आ रहे है। जिसमे सुहाना खान फोटो खिचवातें नजर आ रही तो वही खुशी कपूर अपने दोस्तों के साथ बबल्स उड़ाती नजर आ रही है।
इस फिल्म में सुहाना खान,खुशी कपूर और अगत्या नंदा के अलावा भी कई कलाकार है। जिनमें से मिहिर आहुजा, वेदांग राणा,युवराज मेंदा भी है। बता दें कि यह फिल्म स्टार किड्स की पहली डेब्यु फिल्म है। इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज़ होते ही फैंस में ये फिल्म को देखने की रूची बढ़ गयी है। इस फिल्म के पोस्टर में इन तीन स्टार किड्स के अलावा कई चेहरे और भी नजर आ रहे है। इस फिल्म के पोस्टर के रिलीज़ होते ही स्टार किड्स को सोशल मीडिया पर बधाई दी जाने लगी है।अमिताभ बच्चन भी अपने नाती अगत्या नंदा को इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज़ होने पर शुभकामनाएं दी है।
खबरों के मुताबिक़ अगत्या नंदा इस फिल्म में आर्ची के किरदार में नजर आ रहे है तो वही खुशी कपूर और सुहाना खान बैटी के किरदार में दिख रही है। इन सभी की यह फिल्म रेट्रो थीम पर आधारित है।