ब्रेकिंग न्यूज़

Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल

Home / lifestyle / Shehzada Trailer: शाहरुख खान के पठान के बाद, बुर्ज खलीफा पर दिखा...

Shehzada Trailer: शाहरुख खान के पठान के बाद, बुर्ज खलीफा पर दिखा कार्तिक आर्यन का शहजादा

16-Feb-2023 04:27 PM

By First Bihar

DESK: कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म शहजादा 17 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन में एक्टर ने कोई कमी नहीं छोड़ा है। वो जोरो- शोरो से इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। एक्टर के कड़े मेहनत का नतीजा यह निकला कि फिल्म के रिलीज होने के एक दिन पहले शहजादा फिल्म के ट्रेलर को दुनिया के सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर चलाया गया है। 


दरअसल, बॉलीवुड के चर्चित एक्टर कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म शहजादा के रिलीज होने में एक ही दिन बचा है। वहीं एक्टर ने अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्टर के कोशिशों का नतीजा यह निकला कि शाहरुख खान के फिल्म पठान के जैसे ही शहजादा फिल्म के ट्रेलर को भी दुनिया के सबसे बड़ी इमारत पर देखी गई। कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में शहजादा फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर चलता दिखाई दे रहा है। साथ ही इस वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि उस वक्त बड़ी संख्या में कार्तिक के फैंस वहां मौजुद थे। जो कि वी लव यू कार्तिक चिल्ला कर एक्टर का स्पोर्ट कर रहे हैं। वीडियों में फैंस के साथ- साथ कार्तिक के चेहरे पर भी खुशी और उत्साह साफ तौर पर देखा जा रहा है। 


बता दें कि, इसके पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान के ट्रेलर को दुनिया के सबसे बड़ी इमारत पर रिलीज किया गया था। जिसे देख कर सभी फैंस अत्यधिक उत्साहित थे। ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि कार्तिक आर्यन को शाहरुख खान के समान ही सम्मान दिया गया है, तो वहीं कुछ का कहना है कि कार्तिक भी शाहरुख खान के रास्ते पर निकल गए हैं। वहीं  कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' 2020 की तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठप्रेमुलू' की हिंदी रीमेक है। इस ओरिजनल फिल्म में अल्लू अर्जुन ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन, परेश रावल, रोनित रॉय, मनीषा कोइराला ने अभिनय किया है।