Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक
15-Apr-2020 06:33 PM
DESK : दुनियाभर में फैले कोरोना संक्रमण के पीछे सेक्स को लेकर क्या एहतियात बरतने जरूरी है इसको लेकर लगातार विशेषज्ञों की राय सामने आ रही है। WHO जैसी संस्था में कह दिया है कि कोरोना सेक्सुअल संक्रमण वाली बीमारी नहीं है। बावजूद इसके कोरोना के ख़ौफ़ के बीच सेक्स को लेकर कई एहतियात बरतने की जरूरत है।
WHO की तरफ से सेक्स को लेकर स्थिति स्पष्ट किए जाने के बावजूद विशेषज्ञों का मानना है कि अगर किसी को सीजनल फ्लू जैसे सर्दी, खांसी और बुखार हो तो उसे सेक्स से परहेज करना चाहिए। चिकित्सकों की मानें तो ऐसा इसलिए भी जरूरी है कि शुरुआत में सामान्य फ्लू दिखने वाला सर्दी-खांसी और बुखार आगे कोरोना भी हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में आप अपने पार्टनर को सेक्स के दौरान जोखिम में डाल सकते हैं। डॉक्टरों की राय में सामान्य फ्लू 4 से 5 दिनों में ठीक हो जाता है लिहाजा आप जरूर ठीक होने तक सेक्स से परहेज रखें।
सामान्य फ्लू से बचने के लिए आप कुछ एहतियात भी बरत सकते हैं, जैसे पीने के लिए फ्रिज के पानी के बजाय गर्म पानी का इस्तेमाल करें। ठंडे खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से आप बदलते मौसम में फ्लू से बचे रह सकते हैं। अगर आप फ्लू के संक्रमण से बचे रहे तो सेक्स को लेकर आपके मन में कोई दुविधा नहीं होगी।