ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / lifestyle / Relationship tips :पति-पत्नी के बीच बढ़ सकती हैं दूरियां, अगर पत्नी ने नहीं...

Relationship tips :पति-पत्नी के बीच बढ़ सकती हैं दूरियां, अगर पत्नी ने नहीं बदली ये आदतें

Relationship tips :पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, विश्वास और सम्मान पर आधारित होता है। लेकिन कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो इस रिश्ते में दरार डाल सकती हैं। जानिए उन 4 आदतों के बारे में जो शादीशुदा जीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

28-Mar-2025 05:04 PM

By First Bihar

Relationship tips : पति-पत्नी का रिश्ता बेहद गहरा और मजबूत होता है, लेकिन साथ ही यह संवेदनशील भी होता है। शादी के बाद दोनों के स्वभाव और आदतें इस रिश्ते की बुनियाद को तय करती हैं। कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो रिश्ते को कमजोर बना सकती हैं और कई बार रिश्ते  टूटने के कगार तक पहुंचा सकती हैं। आज हम आपको उन 4 आदतों के बारे में बताएंगे जो एक मजबूत रिश्ते में भी मतभेद पैदा कर सकती हैं।             


किसी भी रिश्ते में एक-दूसरे का सम्मान करना बेहद जरूरी होता है। यदि विवाह में पत्नी अपने पति की इज्जत नहीं करती और उसे नीचा दिखाने की कोशिश करती है, तो इससे पति के मन में उसके प्रति भावनात्मक दूरी बढ़ने लगती है। कई बार प्रेम होते हुए भी सम्मान की कमी रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है।

सास-ससुर के प्रति अनुचित व्यवहार

कुछ महिलाएं अपने सास-ससुर के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करतीं और उन्हें अनादरपूर्वक तरीके से संबोधन करती हैं। ऐसा करने से पति और पत्नी के बीच मतभेद बढ़ने लगते हैं। पति को यह महसूस होने लगता है कि उसकी पत्नी उसके माता-पिता का सम्मान नहीं कर रही है, जिससे रिश्ते में दरार आ सकती है।

बेवजह की बहस

कई पत्नियां छोटी-छोटी बातों पर बहस करने लगती हैं, जिनका कोई विशेष महत्व नहीं होता। ऐसे मामलों में यदि बातचीत को समझदारी और धैर्य से न संभाला जाए, तो यह झगड़े का रूप ले सकता है और रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है।

अनावश्यक तुलना करना  

कई बार पत्नियां अपने पति की तुलना किसी अन्य व्यक्ति से करने लगती हैं, चाहे वह आर्थिक स्थिति हो या स्वभाव से जुड़ी बातें। इस तरह की तुलना पति को मानसिक रूप से आहत कर सकती है और रिश्ते में असुरक्षा और दूरियां पैदा कर सकती है। रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि दोनों साथी एक-दूसरे का सम्मान करें, परिवार का आदर करें, अनावश्यक बहस से बचें और तुलनात्मक दृष्टिकोण से बचें। समझदारी और प्यार से रिश्ते को संभालना ही एक सुखी दांपत्य जीवन की कुंजी मानी जाती है।