मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
05-Dec-2019 02:36 PM
DESK: रोज−रोज एक ही तरह का खाना खाकर अक्सर लोग बोर हो जाते है. ऐसे में मन करता है कुछ अलग खाने का. अगर आप भी कुछ नया खाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको मार्केट जाने की कोई जरुरत नहीं है. आप बचे हुए खाने से भी आसानी से स्पेशल डिश बना सकती हैं. खासकर जब रात की रोटियां बच जाएं तो परेशान होने की बिल्कुल जरुरत नहीं है. आज हम आपको बताएंगे रात की बची रोटियों का इस्तेमाल कैसे करें और कैसे इन रोटियों से कैसे बनाएं 'चटपटे नूडल्स'.
आवश्यक सामग्री :
- लगभग 5 से 6 रोटियां ( लंबाई में कटी हुई)
- हरी मिर्च (2 बारीक कटी हुई)
- 1छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- तीन टमाटर (बारीक कटे हुए )
- 1 गाजर (लेंथ वाइज कटी हुई )
- सोया सॉस ( एक टेबलस्पून )
- धनिया पाउडर (एक टेबलस्पून)
- लाल मिर्च पाउडर ( एक टीस्पून )
- हल्दी पाउडर ( एक टीस्पून )
- गरम मसाला ( एक टीस्पून )
- नमक- स्वादानुसार
- गार्निशिंग के लिए धनिया पत्ती
- तेल ( एक टेबलस्पून)
चटपटे नूडल्स बनाने की विधि :-
स्टेप 1 - कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर 3 मिनट तक फ्राई करें।
स्टेप 2 - जब प्याज का रंग हल्का ब्राउन हो जाए तो उसमें गाजर और टमाटर के बारीक़ कटे हुए टुकड़े डालकर 5 मिनट तक फिर फ्राई करें।
स्टेप 3 - जब सभी सब्जियां अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तब आप उसमें स्वादानुसार नमक और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
स्टेप 4 - थोड़ी देर बाद उसमें सोया सॉस डालकर अच्छे से मिलाएं।और लास्ट में रोटी के दुकड़े डालकर अच्छे से मिक्स कर लें
आपका चटपटा नूडल्स बनकर तैयार है आप चाहे तो इसपर धनिया के कुछ पत्ते डालकर गरमा गरम सर्व कर सकते हैं.