ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / lifestyle / Prime Video यूजर्स दें ध्यान, Netflix की तरह कंपनी देने वाली...

Prime Video यूजर्स दें ध्यान, Netflix की तरह कंपनी देने वाली है बड़ा झटका; जानिए क्या है नया फैसला

22-Dec-2024 01:11 PM

By First Bihar

DESK : Amazon अपने Prime Video यूजर्स को बड़ा झटका देने वाला है। OTT प्लेटफॉर्म नए साल में डिवाइस की लिमिट को कम करने वाला है। अमेजन प्राइम यूजर्स को कंपनी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के Prime Video और Prime Music का सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन प्राइम वीडियो यूजर्स अब अपना पासवर्ड अपने यार-दोस्त से शेयर नहीं कर पाएंगे क्योंकि कंपनी डिवाइस की लिमिट को घटाने वाली है।


जानकारी के मुताबिक Amazon Prime Video यूजर्स भी अब पहले के मुकाबले कम डिवाइस में एक साथ लॉग-इन कर पाएंगे। Amazon ने डिवाइस लिमिट को आधा करने का फैसला किया है। फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो यूजर्स एक साथ 10 डिवाइस पर OTT प्लेटफॉर्म को एक्सेस कर सकते हैं। आने वाले समय में इसकी लिमिट को घटाकर 5 कर दी जाएगी। इसके अलावा यूजर्स केवल दो स्मार्ट TV पर ही Prime Video ऐप में लॉग-इन कर पाएंगे।


इसके अलावा अन्य OTT ऐप्स की तरह यूजर्स जब चाहे अपने डिवाइस को मैनेज कर पाएंगे। जिन डिवाइस में लॉग-इन करने की जरूरत नहीं है, उन डिवाइस से यूजर्स लॉग-आउट कर सकेंगे। इससे पहले Amazon Prime Video के राइवलरी प्लेटफॉर्म Netflix ने भारत में पासवर्ड शेयरिंग खत्म कर दिया था। अब नेटफ्लिक्स यूजर्स को एक से ज्यादा डिवाइस में लॉग-इन करने के लिए टेम्पररी कोड की जरूरत होती है। केवल Home Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्टेड डिवाइस में ही यूजर्स Netflix को एक्सेस कर सकेंगे।


Amazon Prime का ईयरली सब्सक्रिप्शन 1,499 रुपये में आता है। इसमें यूजर्स को टीवी और मोबाइल दोनों डिवाइस में Prime Video का एक्सेस मिलता है। वहीं, 299 रुपये में एक महीने और 599 रुपये में तीन महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा अमेजन ने प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन वाला भी प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स केवल अपने स्मार्टफोन में अमेजन प्राइम वीडियो एक्सेस कर सकते हैं।