ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / lifestyle / पानी पूरी खाने वाले हो जाएं सावधान, हो सकता है खतरनाक इंफेक्शन

पानी पूरी खाने वाले हो जाएं सावधान, हो सकता है खतरनाक इंफेक्शन

16-Jul-2022 02:58 PM

DESK: बारिश का मौसम आते ही तरह-तरह की बीमारियां शुरू हो जाती है, जिसमे एक टाईफाईड भी है. ये मानसून में अपना हाथ पावं ज्यादा पसारता है. फ़िलहाल तेलंगाना में टाईफाईड बहुत ज्यादा फैला हुआ है. स्वस्थ्य विभाग ने फेमस स्ट्रीट फ़ूड पानी पूरी को टाईफाईड फैलने के कारण बताया है. वहीं, इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या की बात करें तो मई महीने में इसकी संख्या 2,700 थी तो जून में 2752 मामले सामने आये हैं.


हेल्थ निर्देशक डॉ जी श्रीनिवास राव ने टाईफाईड बीमारी के लिए स्ट्रीट फ़ूड पानी पूरी को जिम्मेदार बताते हुए इससे दूर रहने की नसिहत दी है. उन्होंने कहा कि पानी पूरी वाले दुकानदारों को स्वक्षता रखनी होगी और साफ़ पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. मानसून के मौसम में मच्छर और दूषित पानी के वजह से तरह तरह की बीमारियां होती हैं. डायरिया मलेरिया और अन्य वायरल बीमारी इस मौसम में होती हैं. तेलंगाना में डायरिया के 6000 से अधिक मामला सामने आया है है वहीँ डेंगू का भी प्रकोप बढ़ता हुआ दिख रहा है.


टाईफाईड बैकटीरीयल इन्फेक्शन से होता है, जो दूषित पानी और दूषित खाने की वजह से होता है.वही टाईफाईड के लक्षण की बात करें तो लम्बे समय तक फिवर, सर्दी ,जुखाम ,सिर में तेज़ दर्द,पेट में दर्द,और कब्ज होते हैं.अगर समय से इसका इलाज़ नही किया गया तो खून की उल्टी,चेहरा पिला हो जाता है. यह गंभीर रूप ले सकता है.


बदलते मौसम में बारिश के समय मच्छर दूषित पानी और अन्य कारणों से अनेक तरह की वायरल बीमारियां होनी शुरू हो जाती हैं. डेंगू और मलेरिया जैसे अनेक बीमारी भी इस मौसम में बहुत फैलने लगते हैं, जिसके बचाव के लिए पर्सनल हाईजिन को मेंटेन रखें, मच्छरों से बचाव के लिए उचित उपाय करें, पानी साफ़ पियें और स्ट्रीट फ़ूड को अवाइड करें.