घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी
21-Apr-2020 02:46 PM
DESK : लॉकडाउन की वजह से देशभर में शादियां रुक गई है. इस दौरान कई जगहों से वर्चुअल शादी यानि कि ऑनलाइन शादी देखने को मिल रही है. ऐसा ही एक मामला यूपी के बरेली से सामने आया है.
जहां लॉकडाउन के दौरान पूरे रीति रिवाज के साथ ऑनलाइन शादी कराई गई. 19 अप्रैल को शादी की रस्म होनी थी लेकिन दूल्हा मुंबई में ही फंस गया और दुल्हन बरेली में. जिसके बाद दोनों ने ऑनलाइन शादी करने को सोचा और दोनों ने उसी मुहूर्त पर ही ऑनलाइन शादी की. इस दौरान पंडित जी भी ऑनलाइन ही मौजूद रहे और मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से दोनों की ऑनलाइन शादी संपन्न कराई. शादी में सात फेरे लिए गए, ऑनलाइन मेहमान भी शामिल हुए, ऑनलाइन ढोल नगाड़े भी बजाए गए. सब लोगों ने डांस किया और मस्ती भी की.
बताया जा रहा है कि बरेली की रहने वाली कृति नारंग मेकअप आर्टिस्ट है. उनकी शादी जयपुर के रहने वाले सुषेण से तय हुई थी. दोनों ने 21 फरवरी 2020 को कोर्ट मैरिज किया था और इसके बाद सामाजिक रूप से 19 अप्रैल की तारीख शादी के लिए फिक्स हुई थी. विधि विधान से शादी संपन्न होती इससे पहले ही देशभर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन हो गया. शादी की तारीख नजदीक देखकर दूल्हा और दुल्हन ने shaadi.com से संपर्क कर अपनी शादी ऑनलाइन तरीके से कराने की अपील की. जिसके बाद shaadi.com ने दूल्हा और दुल्हन के घरों में ही बैठकर ऑनलाइन शादी कराने का निर्णय लिया. 19 अप्रैल को कृति और सुषेण की शादी ऑनलाइन कराई गई.