मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
03-Oct-2019 10:30 AM
DESK : सभी जगह नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है. कई जगहों पर डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है. अगर आपको भी अपनी नवरात्रि को बनाना है स्पेशल और दिखना है स्टाइलिश तो आपको कुछ खास उपाय अपनाना होगा. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिसकी वजह से आप डांडिया नाइट्स के दौरान स्टाइलिश और खूबसूरत दिख सकती हैं.
ऐसे करें मेकअप :-
मेकअप लगाने के दौरान सबसे पहले प्राइमर ही अप्लाई करें जिससे आपका मेकअप लंबे समय तक लगा रहेगा। डांडिया नाइट्स के दौरान पसीना बहुत आता है तो मेकअप से पहले प्राइमर लगाना न भूलें ताकि आपका मेकअप पसीने में भी बरकरार रहे. प्राइमर के बाद आप वॉटरप्रूफ मेकअप लगाएं साथ ही डार्क शेड की लिपस्टिक लगाएं इससे आप और भी खूबसूरत दिखेंगी.
ड्रेस का हो सही चुनाव :-
अट्रैक्टिव और स्टाइलिश दिखने के लिए ऑउटफिट का सही चुनाव बेहद जरुरी है. इस दौरान अपनी स्पेशल ड्रेस ही पहनें.
ट्रेडिशनल आउटफिट से दीजिए स्पेशल टच :-
जब भी आप डांडिया नाइट पर जाएं तो ट्रेडिशनल ड्रेस पर खास ध्यान दें, ट्रेडिशनल ऑउटफिट से आप अपने आप को स्पेशल टच दे सकतीं है और त्योहार के दौरान इससे आपकी खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी।
ट्रेडिशनल फुटवियर ही पहने :-
ड्रेस के साथ- साथ फुटवियर भी ट्रेडिशनल ही पहनें, इससे आपके लुक में चार चांद लग जाएगा. पैरो के लिए मोजडी बेस्ट ऑप्शन रहेगा.
हेयर स्टाइल भी हो खास
अगर हेयर स्टाइल की बात करे तो सिंपल चोटी ही बनाएं, जिससे आपका लुक कंप्लीट लगेगा. बालों को खुला ना छोड़ें. सिंपल छोटी होने से बालों को ज्यादा संभालना भी नहीं पड़ेगा और आप अच्छे से डांडिया नाईट को एन्जॉय भी कर सकेंगी.