ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाने में FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाने में FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा

Glowing skin : अगर आप दिखना चाहते हैं हमेशा के लिए जवान तो इन बुरी आदतों से तुरंत करें तौबा!

Glowing skin :महंगे प्रोडक्ट्स से बेहतर है कि आप अपनी रोज़मर्रा की बुरी आदतों को छोड़ें। धूम्रपान, शराब, खराब खान-पान और कम नींद आपकी त्वचा और खूबसूरती को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं। जानिए इन आदतों को बदलने के आसान तरीके।

18-May-2025 03:24 PM

By First Bihar

Glowing skin : आजकल खूबसूरत और जवान  दिखने की चाहत में लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन यह समझना ज़रूरी है कि बाहरी सुंदरता के साथ-साथ आपकी रोज़मर्रा की आदतें भी आपकी त्वचा और चेहरे की चमक को प्रभावित करती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ आम गलतियाँ आपकी नेचुरल ब्यूटी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं कि किन आदतों को बदलकर आप बिना मेकअप के भी दमक सकते हैं।


धूम्रपान छोड़ना है जरूरी

महिला हों या पुरुष, धूम्रपान की आदत त्वचा की उम्र तेजी से घटा  देती है।लिहाजा चेहरे की चमक गायब हो जाती है और झुर्रियां समय से पहले आने लगती हैं।


 शराब का सेवन करें सीमित

जरुरत से अधिक शराब से शरीर में डिहाइड्रेशन होता है, जिससे त्वचा बेजान और मुरझाई हुई दिखती है। ज़्यादा सेवन से चेहरे पर दाग-धब्बे और झुर्रियां दिखने लगती हैं।


 अनहेल्दी डाइट से बढ़ती हैं स्किन प्रॉब्लम्स

फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड के अधिक सेवन से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ते हैं, जिससे चेहरे की रंगत प्रभावित होती है। हेल्दी डाइट न सिर्फ चेहरे का ग्लो बढ़ाती है, बल्कि बालों और नाखूनों को भी मजबूत बनाती है।


कम नींद बन सकती है सुंदरता की दुश्मन

पर्याप्त नींद न लेने से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स, चेहरे पर थकावट और त्वचा पर पिंपल्स नजर आने लगते हैं। हर दिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स तब ही असर करेंगे जब आप अपने शरीर की अंदरूनी सेहत का ख्याल रखेंगे। जीवनशैली में थोड़ा सा बदलाव और बुरी आदतों से दूरी आपको दे सकती है एक हेल्दी, ग्लोइंग स्किन। धूम्रपान और शराब को कहें अलविदा और अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां और पानी शामिल करें इसके साथ साथ रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद लें |