DESK : मॉनसून के मौसम में खाने-पीने में की गई थोड़ी सी लापरवाही भी आपको बीमार कर सकती है. इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस काफी एक्टिव रहते हैं. बारिश के मौसम में बहार का खाना आपको फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार बना  सकता है.  कोरोना वायरस से फैली महामारी पहले ही देश को अपने गिरफ्त में लिए हुए है. ऐसे में यदि आप डॉक्टर या अस्पताल के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते हैं तो खाने पीने में सावधानी बरतें. वायरल इन्फेक्शन से बचने के लिए आप अपने डाइट में एंटी-वायरल फ़ूड को शामिल कर सकते हैं. आइये जानते हैं कुछ फ़ूड के बारे में जिसे मानसून सीजन के दौरान अपने डाइट में जरुर शामिल करना चाहिए.