ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / lifestyle / महिलाओं के लिए हैं ये सुपरफ़ूड, शरीर को रखेगा बीमारियों से दूर

महिलाओं के लिए हैं ये सुपरफ़ूड, शरीर को रखेगा बीमारियों से दूर

11-Jan-2021 05:00 PM

DESK : स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है संतुलित डाइट. महिलाओं को खास तौर पर अपने डाइट पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि उन्हें पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है. ऐसे वक़्त में बॉडी में कई तरह के हार्मोनल बदलाव आते हैं. इस वजह से पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा पोषण की जरूरत है. महिलाओं के लिए कुछ चीज़े सुपरफ़ूड मानी जाती है और उन फ़ूड को अपने डाइट में शामिल जरुर करना चाहिए.


महिलाओं को लो फैट दही का सेवन करना चाहिए. दही ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है. इसके प्रमाण मिले हैं कि ये पेट से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करता है. पुरुषों की तुलना में महिलाओं में पेट से जुड़ी ज्यादा दिक्कतें पाई जाती हैं. दही पेट के अल्सर और वेजाइनल इंफेक्शन के खतरे को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा, दही में हड्डियों को मजबूत बनाने वाला कैल्शियम पाया जाता है. ये हर उम्र की महिलाओं के लिए जरूरी है.' महिलाओं को हर दिन ब्रेकफास्ट, लंच या फिर स्नैक में एक कप दही खानी ही चाहिए.


सैल्मन,सार्डिन और मैकेरल मछली अपनी डाइट में जरुर शामिल करनी चाहिए. फैटी फिश को अपने खानों में शामिल करने से दिल की बीमारियां, स्ट्रोक,हाइपरटेंशन, डिप्रेशन,ज्वाइंट पेन और इसके अलावा इंफ्लेमेशन से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करती है. इन सबके अलवा ये अल्जाइमर से भी बचाती है.कम से कम हफ्ते में 2-3 बार फैटी फिश जरूर खाएं.


बीन्स फैट में कम और प्रोटीन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है. ये दिल की बीमारियों और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से बचाता है. प्रसिद्ध न्यूट्रिशनिस्ट क्रूस के अनुसार बीन्स महिलाओं में हार्मोन को स्थिर रखता है. क्रूस कहती हैं कि बीन्स महिलाओं के लिए सबसे सेहतमंद चीज है. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कैंसर में छपी स्टडी में शोधकर्ताओं ने पाया कि बीन्स ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है. बीन्स ना सिर्फ कोलेस्ट्रॉल को कम करता है बल्कि पेरिमेनोपॉज या मेनोपॉज में होने वाले हार्मोन्स में स्थिरता लाता है.


लो फैट मिल्क या ऑरेंज जूस- लो फैट मिल्क या ऑरेंज जूस में पाया जाने वाला विटामिन D कैल्शियम को आंत से अवशोषित करने में हड्डियों की मदद करता है. विटामिन D शरीर को ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने में मदद करता है और डायबिटीज, मल्टीपल स्केलेरोसिस और ब्रेस्ट, पेट और ओवरी के ट्यूमर के खतरे को भी कम करता है. ज्यादातर महिलाओं में विटामिन D की कमी होती है. दूध और ऑरेंज जूस के अलावा फैटी फिश भी इसका अच्छा स्त्रोत हैं.


टमाटर में पाए जाने वाले लाइकोपीन को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है. स्टडीज के मुताबिक, लाइकोपीन ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है और ये मजबूत एंटीऑक्सीडेंट भी है जो महिलाओं को दिल की बीमारी से लड़ने में मदद करता है. हाल ही में हुए एक अन्य स्टडी में दावा किया गया है कि टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन बढ़ते उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद करता है.


ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और क्रैनबेरी एंथोसायन जैसा मजबूत एंटी-कैंसर पोषक तत्व पाया जाता है. स्टडीज के मुताबिक ये महिलाओं में ब्रेस्ट और पेट के कैंसर के खतरे को कम कर सकता है. इन बेरीज में विटामिन सी और फोलिक एसिड भी काफी मात्रा में पाया जाता है जो प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होता है. इसके अलावा इनमें एंटी-एजिंग तत्व भी पाए जाते हैं. बेरीज महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन को भी कम करते हैं.