घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
01-May-2020 01:59 PM
DESK : हम अभी लॉकडाउन 2.0 के अंतिम चरण से गुजर रहे हैं. एक ओर जहां सभी 4 मई को लॉक डाउन खुलने का इंतज़ार कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों का मानना है कि स्थिति अभी सामान्य नहीं हो पाई है, न ही कोरोना संक्रमितों की संख्या में कोई कमी देखी जा रही है. ऐसे में लॉकडाउन खोलने का फैसला घातक साबित हो सकता है. यदि परिस्थितियों का सही आंकलन किये बिना लॉक डाउन को खोला जाता है तो इतने दिनों तक लोगों और सरकार द्वारा किये गए सारे प्रयास बेकार हो जायेंगें.
इन 40 दिनों के लॉकडाउन ने हमारी ज़िन्दगी बदल कर रख दी है. शायद ही कोई ऐसा हो जिसने अपनी ज़िन्दगी में बदलाव महसूस नहीं किया हो. कहने को तो सभी को बस केवल अपने घरों में रहना था पर यही एक काम काफी मुश्किल रहा. शुरूआती दिनों में तो काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा लेकिन फिर बाद में आदत सी पड़ गई. परिवार के साथ रहने वाले हो या कोई बैचलर सभी प्रभावित हुए है. आइये जानते है लॉक डाउन खुलने के बाद हमारी ज़िन्दगी कैसी होगी:-
कम चीजों के साथ जीना सिखा- इस लॉकडाउन ने मुझे व्यक्तिगत रूप से ये सिखा दिया की जिंदगी जीने के लिए हमें बहुत कम चीजों की आवशकता होती है पर फिर भी हम अपनी पूरी जिंदगी अनावश्यक चीजों को जुटाने में और भविष्य की सुनहरी कल्पना करने में बिता देते हैं. जबकि सच्चाई तो ये है की कल क्या होने वाला है किसी को नहीं पता इसलिए बेहतर है आज में जियें कल क्या होगा कल देखा जायेगा.
आत्म निर्भरता- लॉक डाउन ने हमें काफी कुछ सिखाया है. हम आत्म निर्भर होना सिख गए है. जो लोग कल तक अपने घर के हर काम के लिए कामवाली बाई पर निर्भर रहते थे वो अब खाना बनाने से लेकर घर-गृहस्थी के सारे काम करना सीख गए हैं. शायद अब उन्हें ये काम साधारण नहीं लगेगा.
साफ-सफाई- कोरोना महामारी फैलने से हम साफ-सफाई को लेकर पहले की तुलना में तोडा ज्यादा सचेत हो गए है. अपने घर के साथ अब पब्लिक प्लेस पर भी हम साफ सफाई का पूरा ख्याल रखने की कोशिश करेंगे.
परिवार से लगाव- ज़िन्दगी के भाग दौड़ में हम इतने खो जाते है की वक्त कब निकल जाता है पता ही नहीं चलता. लॉकडाउन ने हमें अपने रिश्ते मजबूत करने का एक सुनहरा मौका दिया था. भले हम अपने घर में हो या अपने घर से दूर कहीं फंसे हो हम पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा करीब आये हैं.
मेल-मिलाप का तरीका- मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है ये तो हमने कई बार सुना है पर ऐसा अनुभव करने को पहली बार मिला. घर में सारी सुख सुविधाओं के होने के बावजूद हमें बाहर निकल कर लोगों से अपने दोस्तों से मिलने की इच्छा होती थी.
खर्च में कटौती- घर में बंद रहने के कारण बीते महीने में हमने फिजूलखर्जी नहीं की. ना कहीं सैर सपाटे के लिए गए ना ही बाहर कहीं खाना खाया. अनावश्यक की खरीददारी में जो पैसे हमारे खर्च हो जाते थे वो भी बच गए.
वर्क फ्रॉम होम- सूचना क्रांति ने हमें वर्क फ्रॉम होम के कांसेप्ट से अवगत कराया. लॉकडाउन खत्म होने के बाद वर्क फ्रॉम होम (घर से ऑफिस का काम) एक ट्रेंड बन सकता है, क्योंकि वर्क फ्रॉम होम की स्थिति में कंपनी का ऑपरेशन कॉस्ट घाट जाता है. कर्मचारी के लिए ऑफिस में कोई सेटअप की जरूरत नहीं होती है. इसके अलावा बिजली-पानी जैसे अन्य खर्च भी नहीं लगते.