घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी
23-Apr-2020 02:29 PM
DESK : भारत में 25 मार्च से लॉकडाउन है. इस दौरान स्कूल,कॉलेज,ऑफिस,यातायात सुविधाएं सब कुछ बंद है. ऐसी हालत है मानो जिन्दगी थम सी गई है. इस समय को सभी जिन्दगी भर याद रखेंगे, क्योंकि न पहले कभी ऐसा हुआ था और उम्मीद है की ना भविष्य में ऐसा कुछ होगा. पर कुछ लोगों के जिन्दगी में लॉक डाउन एक रोचक घटना बन गई.
एक डॉक्टर गए तो थे अपनी मंगेतर से मिलने पर लॉकडाउन में ऐसे फंसे की घरवालों के बिना ही शादी करनी पड़ गई. दरअसल ये पूरा मामला बीकानेर जिला का है. जोधपुर के रहने वाले डॉक्टर विवेक मेहता अपनी मंगेतर से मिलने बीकानेर जिला गए. इसी बीच देश में लॉकडाउन हो गया और वो वही फंस गए. सोचा जब 14 अप्रैल को लॉकडाउन खुलेगा तो वापस चले जाएंगे पर ऐसा नहीं हो सका. जैसे ही लॉकडाउन आगे बढ़ा तो परिवार में चिंता होने लगी कि बिना शादी के कब तक होने वाले दामाद को घर में रखेंगे.
उधर विवेक ने भी सोचा कि वह कब तक ससुराल में रहेंगे, अजब स्थिति बन गई थी. आखिरकार दोनों परिवारों की सहमति से ससुराल में 30 दिन रहने के बाद सोमवार को डॉक्टर विवेक और पूजा विवाह बंधन में बंध गए. इस गजब शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है.
शादी में दूल्हे विवेक के माता-पिता भाई-बहन कोई भी शामिल नहीं हो सका. दुल्हन के परिजनों की उपस्थिति में ही विवाह बंधन में बंधे. परिजन व दोस्तों ने वीडियो कॉल पर शादी देखी. पेशे से फैशन डिज़ाइनर पूजा ने भी अपने सास और ससुर से वीडियो कॉल पर ही आशीर्वाद ले लिया. अभी फिलहाल डॉक्टर विवेक व पूजा दोनों बीकानेर के गंगाशहर में हैं. लॉक डाउन खत्म होने पर दुल्हन की विदाई होगी. अपनी शादी को यादगार बहाने के लिए दोनों ने घर पर ही प्री वेडिंग शूट भी करवाया था. ये अनोखी शादी उन्हें और उनको जानने वालों के लिए यादगार रहेगी.