Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
24-Mar-2025 04:45 PM
By First Bihar
Life Style: आम को फलों का राजा कहा जाता है और यह शायद ही किसी को पसंद न हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल आम ही नहीं, इसके पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद होते हैं? आम के पत्तों में विटामिन ए, सी और बी की प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इनमें एंटीऑक्सिडेंट्स और औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता हैं, तो आइए जानते हैं आम के पत्तों के कुछ प्रमुख फायदे।
डायबिटीज में मददगार
डायबिटीज के मरीजों को आम से दूर रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसके पत्ते इस स्थिति में काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं। इनमें पाया जाने वाला एंथोसाइनिडिन नामक टैनिन ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके लिए आम के पत्तों को सूखा कर पाउडर बनाकर सेवन किया जा सकता है।
हेयर ग्रोथ में सहायता
आम के पत्ते बालों के लिए अत्यधिक गुणकारी माने जाते हैं। इनमें भरपूर एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं और झड़ने से बचाते हैं। इसके लिए आम के पत्तों को पानी में उबालकर ठंडा करके बालों की मसाज करें।
पेट के लिए फायदेमंद
आम के पत्तों का सेवन पेट संबंधी समस्याओं के समाधान में भी कारगर है। आम के पत्तों को गर्म पानी में डालकर रातभर छोड़ दें और अगली सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं। इसका नियमित सेवन पेट को साफ रखने, कब्ज, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। यह शरीर को डीटॉक्स भी करता है, जिससे हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
वेट लॉस में सहायक
आम के पत्तों की चाय वेट लॉस जर्नी में भी सहायक हो सकती है। यह एक नैचुरल मेटाबॉलिज्म बूस्टर है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और शरीर को भोजन को प्रभावी ढंग से पचाने में मदद करता है। आम के पत्तों के ये फायदे न केवल सेहत के लिए, बल्कि सौंदर्य और जीवनशैली में सुधार लाने के लिए भी अद्भुत हैं। इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आप स्वस्थ और सक्रिय महसूस कर सकते हैं।