ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / lifestyle / क्या आप भी सर्दियों में रोज नहाते हैं? इन गंभीर समस्याओं से हो...

क्या आप भी सर्दियों में रोज नहाते हैं? इन गंभीर समस्याओं से हो जाएं सावधान

22-Jan-2021 12:13 PM

DESK : सर्दियों के मौसम में कुछ लोग अक्सर नहाने से बचते हैं पर कई ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें हर रोज नहाने की आदत होती है. ऐसे लोगों को ठंड की कुछ नहीं पड़ी होती. सर्दियों का मौसम है और पूरे देश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड के प्रकोप से बचने के लिए कुछ लोग आग ताप रहे हैं तो कुछ लोग नहाने से कतरा रहे हैं. न नहाने की वजह से लोगों को काफी ताने भी सुनने पड़ते हैं पर अब एक नई स्टडी में ये खुलासा किया गया है कि ठंड में रोज नहाने से लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं.


दरअसल, हाल ही में हुए रिसर्च में ये बात सामने आई हैं कि सर्दियों में रोजाना नहाना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है. सर्दियों में रोजाना नहाने को लेकर क्या-क्या बातें सामने आई हैं वो बातें जान लीजिये. 


अमेरिका के बोस्टन के डर्मटोलॉजिस्ट डॉ. रनेला के मुताबिक, सर्दियों में रोजाना नहाने की कोई जरूरत नहीं होती है. उन्होंने कहा कि त्वचा में खुद को साफ करने की क्षमता होती है. अगर आपको पसीना नहीं आता है और आप धूल, मिट्टी में नहीं जाते हैं तो आपको सर्दियों में रोजाना नहाने की कोई जरूरत नहीं है.


स्किन सम्बंधित होती है शिकायतें

सर्दियों में लोग ठंड से बचने के लिए अक्सर गर्म पानी से नहाते है. पर हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक़ सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से स्किन ड्राई हो जाती है. गर्म पानी मे नहाने से नैचुरल ऑयल्स निकल जाते हैं, जिसकी वजह से स्किन फटने भी लगती है.


इम्यून सिस्टम पर पड़ता है बुरा असर

इसके अलावा रिसर्च में ये भी बात सामने आई है कि हमारी त्वचा कुछ अच्छे बैक्टीरिया भी पैदा करती है, जो हमारी त्वचा को स्वस्थ रखने में काफी मददगार होते हैं. और ऐसे में सर्दियों में रोजाना नहाने से अच्छे बैक्टीरिया शरीर से निकल जाते हैं, जिसकी वजह से हमारे इम्यून सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ता है.