हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
11-Feb-2026 03:50 PM
By FIRST BIHAR
Valentine Week Special: वैलेंटाइन वीक में 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। यह प्यार और रोमांस का प्रतीक है। इस खास दिन पर लोग अपने स्पेशल वन को किस देकर अपने दिल की बात कहते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि किस करना सिर्फ रोमांस के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
कई रिसर्च और स्टडीज में यह पाया गया है कि किस करने से हमारे हार्मोन, मानसिक स्थिति और शारीरिक सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है। जब दो लोग एक-दूसरे को किस करते हैं, तो शरीर में ऑक्सीटोसिन, डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे “फील-गुड” हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं, जो स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं।
रिसर्च के अनुसार, किस करने से दिमाग में कुछ खास केमिकल्स रिलीज होते हैं, जो दिमाग के pleasure centers को एक्टिव कर देते हैं और इंसान को अच्छा महसूस कराते हैं। ये हार्मोन खुशी, सुकून, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव की भावना पैदा करते हैं। इसके साथ ही, किस करने से कॉर्टिसोल (तनाव बढ़ाने वाला हार्मोन) का स्तर भी कम होता है, जिससे मन रिलैक्स महसूस करता है।
किस करने के दौरान ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होने से ब्लड वेसल्स फैलती हैं और ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इसका सीधा असर यह होता है कि ब्लड प्रेशर कम होता है। हाल की रिसर्च बताती है कि किसिंग जैसी शारीरिक नजदीकियां दिल के लिए भी फायदेमंद होती हैं।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से मांसपेशियों की ऐंठन या पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में राहत मिल सकती है। यानी पीरियड्स के समय एक प्यारा सा किस दर्द को कम कर सकता है।
सिरदर्द होने पर भी किस करना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि किस करने से ब्लड वेसल्स फैलती हैं और ब्लड प्रेशर कम होता है, जिससे सिरदर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा, किसिंग स्ट्रेट (स्ट्रेस) को भी कम करती है, जो सिरदर्द की एक बड़ी वजह हो सकती है।
किस करने से कुछ कीटाणु एक-दूसरे में ट्रांसफर होते हैं, लेकिन यही प्रक्रिया इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है। रिसर्च के अनुसार, जो कपल्स नियमित किस करते हैं, उनके मुंह और जीभ में मौजूद बैक्टीरिया (माइक्रोबायोटा) काफी हद तक समान हो जाते हैं।