ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / lifestyle / खराब हेल्थ ना कर दे ट्रैवेलिंग का मजा किरकिरा, जानिए क्या है उपाए...

खराब हेल्थ ना कर दे ट्रैवेलिंग का मजा किरकिरा, जानिए क्या है उपाए

22-Oct-2019 07:37 PM

PATNA : ट्रैवेलिंग हर व्यक्ति को पसंद है फॅमिली के साथ घूमना या दोस्तों के साथ घूमना इन सब का अपना ही मजा है. ट्रैवेलिंग के दौरान हेल्थ का भी काफी ध्यान रखना पड़ता है. ऐसे में ट्रैवेलिंग के दौरान जी मचलना वॉमिटिंग होना या चक्कर आना कॉमन है, ये सारी समस्या हमे ट्रेन बस कार की ट्रैवेलिंग के समय आती है. तो चलिए आपको बताते है कि कैसे इन समस्याओं से बचे...

 यदि आप कार में सफर कर रहे हैं तो किताबों से दूर रहें क्योंकि इन्हें पढ़ने या मोबाइल पर भी कुछ देखने से चक्कर आने लगते हैं, सफर के दौरान आप मुंह में छोटा सा अदरक का टुकड़ा या इस फ्लेवर की कोई टॉफी रख लीजिए, इससे आपको जी मचलने की समस्या नहीं होगी.

आप चाहे तो सफर के दौरान अदरक वाली चाय भी पी सकते है, इससे भी फायदा होता है, अगर कार से सफर कर रहे हैं तो कोशिश करें की आगे वाली सीट पर बैठें, इससे आपको उल्टियां आना या जी घबराने जैसे परेशानी कम होगी. सफर पर निकलने से पहले अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें, न तो भूखे रहें और न ही बहुत ज्यादा खाकर सफर पर निकलें, मिर्च-मसाले वाली चीजों को खाने से दूर रहें क्योंकि ऐसी चीजों को पचने में समय लगाता है, यदि सफर में बैठे रहना हो तो उल्टियां और जी घबराना जैसे परेशानी आ सकती है. जब भी आप ट्रैवेलिंग करें तो इन सभी बातों का जरूर ध्यान रखें ताकि घुमने का मजा किरकिरा ना हो.