बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
22-Aug-2022 08:24 PM
DESK: आज हम बात कर रहे हैं भारत की सबसे मशहूर फ्लाइट कैप्टन शिवानी कालरा की जिसने बचपन में ही पायलट बनने का सपना देखा था। आज वह एयर इंडिया में पायलट हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के वक्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को इंडिया वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया गया था जिसमे शामिल हुईं शिवानी एयर इंडिया की अकेली महिला पायलट थीं। जिसने 249 भारतीय छात्रों को सुरक्षित इंडिया लेकर पहुंची थीं।
कैप्टन शिवानी पहले इवेंट्स मैनेजमेंट में काम करती थी। लोन लेकर पायलट की ट्रेनिंग ली। इवेंटस में जो पैसे आते थे उसी से वह लोन चुका रही थी। शिवानी ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया। कैप्टन शिवानी फैशन और स्टाइल के लिए भी फेमस हैं। शिवानी ने बताया कि वो दिल्ली की रहने वाली है और पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
12वीं करने के बाद वह न्यूज चैनेल में न्यूज रीडिंग का काम करती थी लेकिन वह कुछ अलग करना चाहती थी। अपने बचपन का सपना पूरा करना चाहती थी। उसका सपना था कि वो आसमान में बादलों को नजदीक से देंखे। इसलिए शिवानी ने पायलट बनने का मन बना लिया। अपने माता-पिता को भी इसके लिए मना लिया। परिवार के लोग भी चाहते थे कि शिवानी पायलट बनकर देश की सेवा करे।
शिवानी की मां शिक्षिका और पिता किसी कंपनी में जीएम थे। बिटिया को पायलट बनाने के लिए पिता ने 35 लाख का लोन लिया। जिसके बाद पायलट की पढ़ाई और टेनिंग शिवानी ने शुरू की। पढ़ाई के बाद लाइसेंस भी मिल गया। लेकिन नौकरी नहीं मिली। घरवाले इस बात से परेशान थे कि शिवानी को नौकरी नहीं लगी अब लोन की रकम कैसे चुकाएंगे।
लोन की रकम चुकाने के लिए शिवानी ने इस दौरान कई छोटे मोटे काम किये। एक दिन एयर इंडिया में पायलट की बहाली निकली। फॉर्म भरने के बाद शिवानी ने एक्जाम पास किया और इंटरव्यू भी क्लियर किया जिसके बाद 2018 में पायलट के रूप में एयर इंडिया में ज्वाइन किया। तब से एयर इंडिया में बतौर फ्लाइट कैप्टन शिवानी कार्यरत हैं। शिवानी सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। इंस्टाग्राम पर 6 लाख के करीब फॉलोवर्स हैं। फैशन और ब्यूटी कंटेट के लिए शिवानी इंस्टाग्राम पर काफी फेमस है।

