“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
08-Dec-2024 06:41 PM
By First Bihar
DESK: अनहेल्दी फूड खाने से कम उम्र के लोगों को शरीर में न्यूट्रिशन की कमी हो रही है। कैल्शियम, विटामिन D और जरूरी मिनरल्स की कमी की वजह से हड्डियों से जुड़ी कई तरह की बीमारी होने लगी है। इनमें से एक हड्डियों के जोड़ों में कट-कट की आवाज का होना भी है। हालांकि इसमें दर्द नहीं होता है लेकिन फिर भी इसे हल्के में लेने की जरूरत नहीं है।
हड्डियों से कई बार कट-कट की आवाज आना गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इस तरह की आवाज ज्यादातर घुटनों से सुनाई देती है। जिसे क्रेपिटस कहते हैं। यह एक तरह का गठिया रोग होता है जिसमें उम्र के बढ़ने के साथ घुटनों में फ्लेक्सिबल टिश्यू की कमी आ जाती है जिसके कारण सिरे आपस में रगड़ खाते हैं। इसी दौरान हड्डियों से कट-कट की आवाज आती है।
ज्वाइंट्स से अगर कट-कट की आवाज आती है या फिर आपको गर्दन, उंगलियां फोड़ने की आदत है। तो इन ज्वाइंट्स से निकलने वाली कट-कट की आवाज की वजह एयर बबल्स हैं। जो दरअसल दो हड्डियों के ज्वाइंट्स पर एयर बबल्स बन जाता है। इन्हीं के टूटने पर यह आवाज सुनाई देती है। यदि इससे शरीर को किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। दिनचर्या को बदलकर और खानपान में कुछ चीजों को शामिल कर इससे छूटकारा पा सकते हैं। रोजाना व्यायाम करना फायदेमंद साबित होगा।
इसके लिए डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं। पहले तो कैल्शियम से भरपूर चीजों को खाये जिससे एयर बबल्स बनने की समस्या कम होगी। वही दूध में हल्दी डालकर पीये इसमें कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। गुड़ और भुना हुआ चना खाने से भी कैल्शियम मिलेगा और जोड़ों को मजबूती मिलेगी। वही खाली पेट अखरोट खाने से भी फायदा मिलेगा। इसके अलावे 5 भीगे बादाम भी खा सकते हैं। यदि घुटनों पर बने कार्टिलेज घिसने की वजह से चरचराहट की आवाज सुनाई देती हो तो विटामिन C की जरूरत आपके शरीर को है। इसके लिए पालक, संतरा, ब्रोकली, नींबू खाना फायदेमंद होगा।