DESK : पूरी दुनिया इस वक़्त कोरोना से जंग लड़ रही है. वायरस के संक्रमण का खतरा इतना बढ़ गया है कि अब घर से बाहर निकलने में डर लगता है कि कहीं साथ में कोरोना लेकर ना लौटें. देश अनलॉक होने के बाद कोरोना के मामलों में बेतहासा वृद्धि देखी जा रही है. घर से बाहर तो हम जा रहे हैं पर मन में कोरोना का डर बना हुआ है. कहीं बाहर से कुछ खरीद कर लायी चीजों को इस्तेमाल करने से पहले सैनिटाइज करते हैं. खाने की चीजों को अच्छे से साफ़ करते हैं, पर फिर भी मन में शंका बनी रहती है. इस शंका को दूर करने के लिए आइये जानते हैं एक्सपर्ट्स क्या सलाह देते हैं जिन्हें फॉलो कर खतरे को टाल सकते हैं.