मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
17-Oct-2019 07:13 PM
PATNA: भारत त्याहारों का देश है एक त्योहार जाता नहीं की दूसरे त्योहार की तैयारीयां शुरू हो जाती है. दशहरा अब खत्म हो चूका है और दिवाली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. इस मौके पर लोग घर में साफ़ सफाई के साथ-साथ खास और स्वादिष्ट पकवान भी बनायेंगे. अगर आप इस दिवाली कुछ खास और स्वादिष्ट पकवान बनाना चाहते है तो मूंगफली की बर्फी जरुर बनाये. मूंगफली की बर्फी बनाने की रेसिपी पढ़ें...
मूंगफली की बर्फी बनने के लिए सबसे पहले केसर को दूध में भिगो दें, इसके बाद मूंगफली के दानों को कढ़ाई में भून लें फिर दानों को ठंडा करके उन्हें हाथ से मसल कर छिलका हटा दें, अब 50 ग्राम मूंगफली के दानों को निकाल कर बाकी के दानों को मिक्सर में पीस लें, काजू के 7-8 पीस निकाल कर अलग रख दें बाकी के काजुओं को भी मिक्सर में दरदरा फीस लें इसके बाद मूंगफली, काजू, नारियल बूरे को एक बाउल में डालें और अच्छी तरह से मिला लें.
अब 2 कप पानी में शक्कर मिला कर धीमी आंच पर गर्म कर लें और इन्हें तबतक पकाये जब तक दो तार की चाशनी न बन जाये, चाशनी बन जाने के बाद अब चाशनी में मूंगफली और काजू का मिश्रण मिलायें. साथ ही 1 कप दूध भी डाल दें, इसके बाद सारी सामग्री को मिलाकर एकसाथ कर लें, अब एक थाली में घी डालें और उसे पूरी थाली में अच्छी तरह से फैला दें, इसके बाद मूंगफली के मिश्रण को थाली में डालें और उसे बराबर करके जमा दें. इसके बाद बचे हुए मूंगफली के दानों और काजुओं को बर्फी के ऊपर डालें और हल्के हाथ से दबा दें, अब आपकी मूंगफली बर्फी तैयार हैं.