ब्रेकिंग न्यूज़

प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर

Home / lifestyle / Rising Divorce cases in India: भारत में क्यों बढ़ रहे तलाक के मामले...

Rising Divorce cases in India: भारत में क्यों बढ़ रहे तलाक के मामले ...Grey Divorce की वजह भी बताएँगे ...50 की उम्र में भी क्यों टूट रहे रिश्ते ?

Rising Divorce cases in India: भारत में तलाक के मामले में अचानक तेजी देखी जा रही है | जहाँ पहले शादी को जीवनभर का रिश्ता माना जाता था ,वहीं अब रिश्तों में दरारें इतनी गहरी होती जा रही हैं कि कपल्स अब अलग होने का फैसला आसानी से कर लेते हैं |

03-Mar-2025 01:32 PM

By First Bihar


Rising Divorce cases in India : शादी एक ऐसा बंधन है जो प्रेम,(Love) विश्वास (Trust)और साथ निभाने की नींव पर टिका होता है, लेकिन जब आपसी मतभेद (Internal clash) बढ़ने लगते हैं, तो यह दरार पैदा करना शुरू कर देता है। हाल ही में Bollywood Actors  गोविंदा के वैवाहिक जीवन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं, और बॉलीवुड व खेल जगत की कई हस्तियां भी तलाक की अफवाहों में घिरी हुई हैं। अब चाहे खास हों या आम, तलाक एक बीमारी की तरह सामान्य घरों में भी प्रवेश कर रहा है। क्या आधुनिक जीवनशैली(Modern lifestyle) और बदलती सोच इन रिश्तों के टूटने की मुख्य वजह बन रही है?

 Grey Divorce: 50 की उम्र में क्यों बढ़ रहे तलाक?

आज के इस मॉडर्एन युग में एक  नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसे (Grey Divorce )कहा जाता है। इसका मतलब उन दंपतियों से है जो 50 साल की उम्र के बाद तलाक ले रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इस उम्र के लोगों में तलाक के मामलों में 20% की बढ़ोतरी हुई है। सवाल यह है कि आखिर उम्र के इस पड़ाव पर कपल्स अलग होने का फैसला क्यों कर रहे हैं?


Grey Divorce के मुख्य कारण:

1. बदलती जीवनशैली और सोच – पहले के मुकाबले अब लोग अपनी व्यक्तिगत खुशी और आत्मनिर्भरता को ज्यादा अहमियत दे रहें  हैं।

2. भावनात्मक दूरी – सालों तक साथ रहने के बावजूद, कई बार पति-पत्नी के बीच भावनात्मक जुड़ाव कमजोर हो जाता है।

3. आर्थिक स्वतंत्रता – खासकर महिलाओं की आत्मनिर्भरता बढ़ी है, जिससे वे असंतोषजनक रिश्तों को खत्म करने का साहस जुटा रही हैं।

4. बच्चों की जिम्मेदारी खत्म – जब बच्चे बड़े हो जाते हैं और अपने जीवन में व्यस्त हो जाते हैं, तब कई कपल्स को एहसास होता है कि उनका रिश्ता सिर्फ बच्चों के लिए ही टिक रहा था।

5. नई शुरुआत की चाहत – उम्र के इस पड़ाव पर भी लोग नए सिरे से जिंदगी शुरू करने में हिचक नहीं रहे हैं।

युवाओं के रिश्ते क्यों हो रहे खत्म?

Grey Divorce के अलावा, युवाओं (Youngsters) के बीच भी तलाक के मामलों में इजाफा हो रहा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इसका सबसे बड़ा कारण कम्युनिकेशन गैप और बढ़ती अपेक्षाएं हैं।


ये गलतियां कर रही हैं रिश्तों को कमजोर:

बातचीत की कमी – करियर और बिजी लाइफ के चलते लोग अपने रिश्तों पर ध्यान नहीं दे पा रहे।

भरोसे की कमी – झूठ, शक और बेवफाई रिश्तों को कमजोर बना रही है।

सोशल मीडिया का असर – इंस्टाग्राम( Instagram) और फेसबुक( facebook) जैसी प्लेटफॉर्म्स ने रिश्तों में नकारात्मक प्रभाव डाला है।

बाहरी दखल – रिश्तों में परिवार और दोस्तों का ज्यादा दखल कई बार विवाद का कारण बन जाता है।


रिश्तों को बचाने के लिए क्या करें?

अगर आप भी अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो इन बातों पर ध्यान दें:

खुलकर बातचीत करें और पार्टनर की भावनाओं को समझें।

छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने से बचें और एक-दूसरे का सम्मान करें। Quality Time बिताएं और साथ में यादगार पल बनाएं।

रिश्तों में भरोसा बनाए रखें और बेवजह शक करने से बचें।

एक-दूसरे की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल न दें और आजादी का सम्मान करें।


क्या भारत में बदल रहा है शादी का नजरिया?

रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट और तलाक के मामलों में इजाफा इस ओर इशारा करता है कि भारत में शादी का पारंपरिक दृष्टिकोण बदल रहा है। जहां पहले शादी को निभाना एक सामाजिक जिम्मेदारी (Social Responsibility) मानी जाती थी, वहीं अब लोग इसे अपनी खुशी और व्यक्तिगत संतोष से जोड़कर देख रहे हैं।

क्या आप भी अपने रिश्ते में इन्हीं समस्याओं से जूझ रहे हैं? समय रहते सतर्क हो जाएं, वरना आपका रिश्ता भी खतरे में पड़ सकता है!