ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / lifestyle / अब एयरटेल, वोडा और आइडिया के ग्राहकों पर जियो की नजर, 52 करोड़...

अब एयरटेल, वोडा और आइडिया के ग्राहकों पर जियो की नजर, 52 करोड़ से अधिक 2जी और 3जी ग्राहकों को जोड़ने की तैयारी

28-Aug-2019 04:49 PM

By 3

DESK : आक्रामक रणनीति से 4जी दूरसंचार सेवा में अपना धाक जमाने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज की नजर अब एयरटेल, वोडा और आइडिया के 52 करोड़ ग्राहकों पर है. रिलायंस इंडस्ट्रीज अब एयरटेल, वोडा और आइडिया के 52 करोड़ से अधिक 2जी और 3जी ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में लगी है. रिलायंस जियो अपनी तीसरी वर्षगांठ पर जियो गीगा फाइबर की शुरुआत करने जा रही है. करीब तीन साल पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूरसंचार सेवा क्षेत्र में उतरने के बाद इस कारोबार में जारी उठापटक का दौर अभी और लंबा चलने की संभवना बनी हुई है. 34 करोड़ मोबाइल ग्राहक बनाने वाली जियो का अगला पड़ाव जल्दी ही 50 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने का है. इस दिशा में वह मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. दूरसंचार क्षेत्र की दो अन्य बड़ी कंपनियों एयरटेल और वोडा-आइडिया का वर्चस्व 2जी और 3जी सेवा पर है और रिलायंस जियो की अब इस पर पैनी नजर है. कंपनी का मानना है कि 2जी ग्राहकों को जियो की तरफ आकर्षित करने में जियो फोन काफी कारगर साबित हुआ है. ट्राई के ताजा आंकड़ों के अनुसार जून 2019 में करीब 36 लाख नये ग्राहक वायरलेस सेवा से जुड़े जबकि जियो ने अकेले ही मोबाइल सेवा के 82 लाख से अधिक ग्राहक जोड़े. ट्राई के इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि अन्य कंपनियों की तुलना में नये ग्राहक जोड़ने के मामले में जियो कहीं आगे है. एयरटेल के 43 लाख से अधिक ग्राहकों ने नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए आवेदन किया जबकि वोडा-आइडिया के 42 लाख ग्राहकों ने कंपनी का साथ छोड़ा. 50 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा छूने के लिए नये ग्राहकों को जोड़ने के साथ वोडा-आइडिया और एयरटेल के ग्राहकों पर भी जियो की नजर है. जून में कंपनी ने 82 लाख से अधिक ग्राहक जोड़े हैं. यदि इसी गति से वह नये ग्राहक जोड़ती रही तो उसे 50 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने में करीब 20 महीने का समय लगेगा और वह फरवरी 2021 तक इस आंकड़े पर पहुंच सकती है.