Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
21-Mar-2025 03:12 PM
By First Bihar
Home Remedies For Insomnia : हर कोई जानता है कि नींद हमारे मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी है. अगर आप पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं तो इसका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है, जिसके बाद आपका कामकाज तो प्रभावित होता ही है, पर साथ ही आप कार्यस्थल पर किसी बीमारू इंसान की तरह महसूस करने लग जाते हैं. तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आपको खुद ब खुद समय पर नींद आनी शुरू हो जाएगी.
सोने से पहले बंद करें डिजिटल उपकरणों का प्रयोग
अक्सर देखा जाता है कि सोने से पहले लोग अपने फोन या लैपटॉप में लगे पड़े होते हैं, इनसे निकलने वाली ब्लू रौशनी हमारे ऊपर खतरनाक प्रभाव डालती है साथ ही इनकी वजह से मेलाटोनिन नामक हार्मोन का उत्पादन बाधित होता है. इस आदत को बंद करें और सोने से पहले या तो मेडिटेशन करें या फिर कोई किताब पढ़ लें.
सोने का एक फिक्स रूटीन बनाएं औए उस पर अडिग रहें
सोने या जागने का एक तय समय होना चाहिए, मगर आजकल लोग इस मामले में भी बड़ी अनियमितता बरतते हैं, नतीजा यह हमारे शरीर के बायोलॉजिकल क्लॉक को खराब कर देती है. इसलिए एक समय तय करें और उसी के अनुसार सोएं या जागें. फायदे के लिए आप चाहें तो बिस्तर पर जाने से पहले गर्म दूध पी सकते हैं या फिर हल्की आवाज में अपना पसंदीदा गाना सुन सकते हैं.
सोने से पहले सही खान पान
गलती से भी सोने के ठीक पहले भारी भोजन ना लें, ना ही शराब, सिगरेट या कैफीन का सेवन करें.. ये चीजें आपकी नींद में खलल तो डालती ही हैं पर साथ-साथ कई बड़ी बीमारियों को भी आमंत्रण देती हैं. इसलिए हमेशा कोशिश करें कि रात में हल्का भोजन लें और ऐसे हानिकारक पदार्थों से दूर रहें. इनके आलावा कोशिश यह करें कि आप सोने से 2 घंटे पहले ही भोजन ख़त्म कर लें. व्यायाम करने या मेडिटेशन करने से भी इस मामले में आपको बड़ा फायदा होगा.