ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / lifestyle / अपनी छोटी हाइट से हैं परेशान तो ट्राय करें ये एक्सरसाइज ..

अपनी छोटी हाइट से हैं परेशान तो ट्राय करें ये एक्सरसाइज ..

08-Dec-2019 03:01 PM

DESK : कई बार ऐसा होता है कि आपको कोई ऑउटफिट पसंद आ रही हो लेकिन अपनी कम हाइट की वजह से आपने नहीं ली हो या आपके दोस्त आपकी हाइट को लेकर आपका मजाक बनाते हों. यूं तो आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि ये जेनेटिक प्रॉब्लम है. खैर इसमें सच्चाई तो है क्योंकि हार्मोन्स के कारण ही ऐसा होता है. मेडिकल साइंस के मुताबिक भी 18 साल के बाद बॉडी में ग्रोथ होना बंद हो जाता है. लेकिन आपको घबराने की जरुरत नहीं है, एक्सरसाइज की मदद से भी आप अपनी हाइट बढ़ा सकती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बतायेंगे जो आपकी हाइट बढाने में मददगार साबित होगी.  

स्कीपिंग 

खुद को फिट रखने के लिए फिजिकल एक्सरसाइज बहुत जरुरी है. स्कीपिंग करने से लंबाई बहुत तेजी से बढ़ती है. इससे शरीर में खून का बहाव सही बना रहता है. इस दौरान ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है जिससे हड्डियों पर प्रेशर पड़ता है और वह फैलता है. इससे लंबाई बहुत तेजी से बढ़ती है.   


साइड बेंड

शरीर को लेफ्ट और राइट की तरफ झुकाने से हड्डियां मजबूत होती है. साथ ही बॉडी में लचीलापन भी आता है. लंबाई तभी बढ़ेगी जब हड्डियां लचीली होंगी। इसलिए रोजाना 5 मिनट बेंड एक्सरसाइज जरूर करें. ऐसा करने से शरीर फ्लेक्सिबल होगा और शरीर का विकास तेजी से होगा.


वर्टिकल स्ट्रेच

वर्टिकल स्ट्रेच में बॉडी का पूरा भार पैर की अंगुली पर उठाकर बॉडी को ऊपर की तरफ स्ट्रेच करते हैं. इस दौरान आपके दोनों हाथ ऊपर की तरफ होते हैं. यानि, बॉडी को ऊपर की तरफ ज्यादा से ज्यादा स्ट्रेच करना है. ऐसा कम से काम 30 सेकंड तक करें।   ऐसा करने से लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है.


वर्टिकल बेंड

इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों पैर के बीच कुछ दूरी बनाकर खड़े हो जाएं. अपनी बॉडी को आगे की और झुकाएं और जमीन को छूने की कोशिश करें. इससे  लंबाई बढ़ने के अलावा शरीर में लचीलापन भी आता है.  


टू-वे स्ट्रेच

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और बॉडी को स्ट्रेट रखें. फिर बॉडी के अपर और लोअर पार्ट को एकसाथ ऊपर उठाएं. करीब 30 सेकेंड तक  इसी पोजिशन में बने रहें, इसके बाद लेट जाएं. इस एक्सरसाइज को कम से कम 5 बार जरूर दोहराएं. ऐसा करने से शरीर की थकान दूर होती है.  साथ ही हाइट भी बढ़ती है.