ब्रेकिंग न्यूज़

GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी

Home / lifestyle / सर्दियों में कैसे बनाये गाजर का स्वादिष्ट हलवा, यहां जानें

सर्दियों में कैसे बनाये गाजर का स्वादिष्ट हलवा, यहां जानें

11-Dec-2019 11:57 AM

DESK: ठण्ड के मौसम में लोग ज्यादातर गरम चीज खाना पसंद करते है. ऐसे में गरमा-गर्म गाजर का हलवा का कोई जिक्र भी कर दे तो मुंह में पानी आ जाता है. ये तो सबको पता है कि भारत में स्वीट डिश के नाम पर गाजर का हलवा बेहद पसंद किया जाता है. तो चलिए आज आपको बताते है कि गाजर का हलवा आखिर किस तरह से बनाया जाता है.

 सामाग्री:

गाजर का हलवा बनाने के लिए आपको गाजर किलो लेना होगा . अगर 2 लोग है तो 500g भी ले सकते है. उसके बाद आपको चाहिए होगा चीनी (नोट) अगर आपने 1 kg गाजर लिया है तो 250 ग्राम उसमे चीनी डाले या फिर चीनी अपने स्वाद अनुसार ही डाले. जिसके बाद मावा -250 ग्राम, दूध - 1/2 , देसी घी - एक टेबल स्पून, कशमिश - एक टेबल स्पून, काजू -  12-15 ग्राम , नारियल- एक टेबल स्पून  कद्दूकस किया हुआ, छोटी इलाइची- 5-6 छील कर पीस लें.


गाजर का हलवा बनाने की विधि-

गाजर को छीलकर अच्छी तरह धो लें उसके बाद गाजर को कद्दूकस कर लें. एक पैन  में मावा डालकर उसे धीमी आंच पर अच्छी तरह से भून लें. अब इस भुने हुए मावे को एक बर्तन में डालकर अलग रख लें. अब कढ़ाई में कद्दूकस किया हुआ गाजर डालकर उसमें दूध मिलाकर पकने दें. गाजर को तब तक पकाएं जब तक वह नरम न हो जाए. गाजर के पकने के बाद उसमें चीनी मिलाकर गाजर का रस सूखने तक उसको पकाएं. अब इस गाजर में घी डालकर उसे 5 मिनट और पका लें. अब इसमें  किशमिश, काजू , मावा भी मिला दें. थोड़ी देर हलवे को भूनने के बाद गैस बंद करके उसमें पीसी हुई इलायची मिला दें। गाजर का हलवा बनकर तैयार हो चुका है। इसे कद्दूकस किए हुये नारियल से गार्निश करके गरमा-गरमा सर्व करें.