ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / lifestyle / Facebook Like Button: फेसबुक का बड़ा फैसला, जल्द हटेंगे यह अहम बटन, एक्सटर्नल...

Facebook Like Button: फेसबुक का बड़ा फैसला, जल्द हटेंगे यह अहम बटन, एक्सटर्नल वेबसाइट्स से हटाया जाएगा

Facebook Like Button: मेटा ने घोषणा की है कि 10 फरवरी 2026 से एक्सटर्नल वेबसाइट्स पर फेसबुक का लाइक और कमेंट बटन हटा दिया जाएगा। हालांकि फेसबुक ऐप और आधिकारिक वेबसाइट पर ये बटन पहले की तरह दिखते रहेंगे।

12-Nov-2025 01:24 PM

By FIRST BIHAR

Facebook Like Button: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक का प्रसिद्ध लाइक बटन बहुत जल्द इतिहास बन सकता है। मेटा ने घोषणा की है कि 10 फरवरी 2026 से एक्सटर्नल वेबसाइट्स पर फेसबुक का लाइक और कमेंट बटन दिखना बंद हो जाएगा।


मेटा के अनुसार, जिन ब्लॉग्स, शॉपिंग पोर्टल्स और वेबपेजेस पर फेसबुक पोस्ट एम्बेड की गई है, वहां से ये बटन हटा दिए जाएंगे। इस कदम का मकसद डेवलपर टूल्स को एडवांस और आसान बनाना है। करीब एक दशक पहले फेसबुक ने इन प्लगइन्स को पेश किया था, लेकिन अब समय बदल गया है और इनका इस्तेमाल काफी कम हो गया है। 


कंपनी अब नए और इनोवेटिव आइडियाज पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। हालांकि, यह स्पष्ट कर दिया गया है कि फेसबुक ऐप और आधिकारिक वेबसाइट पर लाइक और कमेंट बटन पहले की तरह दिखाई देंगे और उपयोगकर्ता उन्हें वहां देख पाएंगे।