बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
21-Mar-2020 06:04 PM
DESK : पूरा विश्व इस वक्त कोरोना वायरस की गिरफ्त में है. भारत भी इस बीमारी से लड़ने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा है. इसी के तहत देश की तमाम बड़ी एफएमसीजी कंपनियों ने जरूरत की कई प्रोडक्ट्स के दाम घटा दिए हैं. इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, गोदरेज कंज्यूमर और पतंजलि जैसी एफएमसीजी कंपनियां शामिल हैं.
गोदरेज कंपनी ने कच्चे सामग्रियों के दाम में आई वृद्धि का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डालने का फैसला किया है. हिंदुस्तान यूनिलीवर ने एक बयान जारी कर कहा है, ‘‘कंपनी सार्वजनिक हित में लाइफबॉय सैनिटाइजर, लाइफबॉय लिक्विड हैंडवाश और डोमेक्स फ्लोर क्लीनर की कीमतें 15 प्रतिशत घटा रही है.’’ हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कहा कि घटी कीमतों वाले इन उत्पादों का उत्पादन तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है और अगले कुछ सप्ताह में ये बाजार में उपलब्ध होगा.
कंपनी समाज के जरूरतमंद वर्ग को अगले कुछ माह के अंदर दो करोड़ लाइफबॉय साबून का वितरण करेगी. कंपनी के चेयरमैन संजीव मेहता ने कहा, ‘‘इस तरह के संकट में कंपनियों को बड़ी भूमिका निभानी होती है.’’ उन्होंने आगे कहा कि हम सरकार और अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि हम साथ मिलकर इस वैश्विक संकट से पार पा सकें.
यूनिलीवर की तरह ही योगगुरू रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने भी एलोवीरा और हल्दी-चंदन साबुनों के दाम में 12.5 प्रतिशत की कमी करने की घोषणा की है. कंपनी के प्रवक्ता एस.के. तिजारावाला ने कहा, ‘‘स्वामी रामदेव ने आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए कोरोना वायरस से युद्ध में उनकी मदद करने के लिये कीमतें घटाने का निर्णय लिया है.’’
ग्रोफर्स और बिगबास्केट जैसी कंपनी ने इस बात क पुष्टि की है कि कोरोना वायरस की वजह से पर्सनल केयर और हेल्थ एंड हाइजीन से जुड़े सामानों की खरीदारी पहले की अपेक्षा ज्यादा करने लगे है.