ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / lifestyle / कोरोना के दौर में लोग कर रहे ऑनलाइन सगाई, देखिये वीडियो

कोरोना के दौर में लोग कर रहे ऑनलाइन सगाई, देखिये वीडियो

19-Mar-2020 06:43 PM

DESK : सरकार की तरफ से कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है. इस कदम का चौतरफा प्रभाव पड़ा है. स्कूल, कॉलेज, ऑफिस सब कुछ शटडाउन हो गए है. सार्वजनिक कार्यक्रम पर भी पाबंदी लग चुका है. लोग घरों में बंद होने को मजबूर हो गए हैं. ऐसे में लोग अपने आपको व्यस्त रखने के लिए घर में तरह-तरह के हॉबी को अपना रहे हैं.


सार्वजनिक समारोहों पर लगे पाबंदी के बाद गुजरात से एक अनोखा विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मजे की बात ये है कि ये विडियो प्रधानमंत्री के गृह जिले अहमदाबाद की है. इस विडियो को लोग डिजिटल इंडिया के तरफ बढ़ते कदम से जोड़ रहे हैं. साथ ही अन्य लोगों को इससे प्रेरणा लेने की बात कही जा रही है. 

 

लाइव इंगेजमेंट
45 सेकंड के इस विडियो में आप देख सकते हैं कि दो चौकी पर मोबाइल रख कर कपल का इंगेजमेंट करवाया जा रहा है. सामने बैठे पंडित जी मंत्रोचारण के साथ लड़का-लड़की को पूजा की विधि भी समझा रहे हैं. घर की महिलाएं पूरी तैयारी के साथ मौजूद हैं. इस डिजिटल समारोह में पंडित जी पूरी परंपरा का निर्वहन करते दिख रहे हैं.


विडियो में लड़के पक्ष की महिलाएं लड़की को मोबाइल पर टीका लगाती और लाल चुनी ओढ़ाते दिखाई दे रही हैं. लड़के के पक्ष की महिलाएं लड़की को अपने घर की बहू बनाने के लिए अपनाई जाने वाली सारी परंपराओं को निभाती दिखाई दे रही हैं.




मोबाइल के पास रखे गए गिफ्ट
इस डिजिटल इंगेजमेंट में सब दूर-दूर होने के बावजूद काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. विडियो में होने वाली दुल्हन के फ़ोन के सामने आपको सोने के गहने और गिफ्ट्स रखे हुए दिखाई दे रहे हैं. इंगेजमेंट कार्यक्रम में पूरी परंपरा को निभाने की कोशिश की गई है. विडियो के वायरल होते ही कई यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करने लगे. एक व्यूअर ने लिखा कि अब आप लोग शादी भी इसी तरह कर लेना. वही एक ने कहा कि अब यही दिन देखने को रह गया था. आगे-आगे देखिए होता है क्या ?