ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन

Home / lifestyle / कोरोना वायरस से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीज

कोरोना वायरस से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीज

03-Mar-2020 03:31 PM

DESK : चीन के वुहान शहर में फैली Corona Virus की बीमारी अब धीरे-धीरे अन्य देशों में भी गंभीर रूप ले रहा है. इस बीमारी ने हमारे देश में भी दस्तक दे दी है. कल ही Corona Virus से पीड़ित एक मरीज को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले भी कुछ संदिग्ध मरीजों के मामले सामने आ चुके है.  ऐसे में इस घातक बीमारी से बचने के लिए हमेंअपने खान-पान का विशेष खयाल रखना चाहिए. डॉक्टरों की माने तो इस बीमारी का वायरस कमजोर या बुजुर्ग लोगों को जल्दी अपना शिकार बनाता है. इस बीमारी से बचने के लिए डॉक्टर हाई एंटी वायरल फूड को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दे रहे है. ऐसी चीजें शरीर की इम्युनिटी को स्ट्रांग करने में मदद करती है और हमें वायरल बिमारियों से बचाती है. आइये जानते है इनके बारे में:-

तुलसी-
भारतीय घरों में मौजूद तुलसी को हमेशा से ही औषधि गुणों से भरपूर माना गया है. तुलसी हमारे इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में मदद करता है. रोज सुबह तुलसी के कुछ पत्ते खाया करें, आप चाहें तो 3-4 काली मिर्च और एक चम्मच शहद के साथ ले सकते है. ऐसा करने से शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है.

अदरक-
अदरक का प्रयोग लगभग हर घर में होता है. इसे एंटी वायरल फ़ूड माना जाता है. दिन में 3-4 बार अदरक खाए, ऐसा करने से इम्यून सिस्टम इम्प्रूव होता है. आप चाहें तो सौंफ या शहद के साथ अदरक खा सकते है.

लहसुन-
खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ लहसुन कई बिमारियों से लड़ने में सहायक है. एक चम्मच शहद के साथ लहसुन का सेवन आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है. शहद इसके कड़वेपन को कम कर देता है. इसमें मौजूद एंटी वायरल तत्वआपके इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करेगा. 

बेरीज-
बेरीज कई तरह के होते है जैसे ब्लू बेरीज, क्रैनबेरीज, स्ट्रॉबेरीज. अंगूर,कोकोआ, डार्क चॉकलेट भी बेरीज के श्रेणी में  आते है. इन्हें खाने से पैराबैंगनी किरणों और फंगल इंफेक्शन में फायदा करता है. ये कई तरह के वायरस से शरीर की सुरक्षा करता हैं.

स्टार सौंफ-
स्टार सौंफ एक प्रकार का मसाला है, इसमें शिकिमिक एसिड पाया जाता है. ये इंफ्लूएंजा वायरस से पीड़ित रोगियों को भी दिया जाता है. इसे एंटी-वायरलदवा के रूप इस्तेमाल किया जा सकता है

नारियल का तेल-
नारियल का तेल में लॉरिक एसिड और कैप्रीलिक एसिड होता हैजोइम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट कर वायरल में सुरक्षा करता है.

विटामिन-सी-
आप अपने डाइट में संतरा,आंवलाअमरूद,पपीता,शिमला मिर्चजैसे फल और सब्जियों को शामिल जरुर करें. इनमे मौजूद विटामिन-सीइम्यून सिस्टम को बेहतर करता है. इन फल और सब्जियों में एंटी-एक्सीडेंट भरपुर मात्रा में होता है.  

किन चीजों से करें परहेज- 

1.डॉक्टर्स की माने तो फिलहाल कुछ दिनों के लिए हमें अपने खाने-पीने में कुछ चीजों का खयाल रखना जरुरी हो जाता है.

2.नॉन-वेज खाना बनाने से पहले मीट को अच्छे से धोने और उबालने के बाद ही उसे खाने के लिए परोसें. कच्चे मीट के सेवन से परहेज करें. जिम जाने और बॉडी बनाने वाले लोग कच्चे अंडे को अपनी डाइट में कुछ समय के लिए शामिल ना करें तो बेहतर होगा. 

3.बाज़ार से फलों और सब्जियों को जब भी लायेंअच्छे से धोने के बाद ही इस्तेमाल करें. संभव हो तो काटकर उबालें उसके बाद खाना बनाने में इस्तेमाल करें.इस वक्त कुछ भी कच्चा खाना सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होगा.