घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
27-Apr-2020 04:33 PM
DESK : पिछले डेढ़ महीने से कोरोना वायरस ने देश में आतंक मचा रखा है. देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 28000 को पर कर गई है. लॉक डाउन और सोशल डिस्टेनसिंग के बावजूद मामले बढ़ते जा रहे हैं. पहले कोरोना संक्रमित ऐसे लोग होते थे जिनमे कोरोना के लक्षण जैसे सूखी खांसी, तेज बुखार और सांस से जुड़ी तकलीफें होती थी, पर अब लोगों में कोरोना के लक्षण कम दिखाई दे रहे है. ऐसे लोगों की तादात बढ़ी है जो अपने आप को पूरी तरह से स्वस्थ महसूस करते है पर जब जांच की जाती है तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जाती है. इस बीमारी के अब कई और भी लक्षण सामने आए हैं जिन्हें खुद अमेरिका के हेल्थ इंस्टिट्यूट सीडीसी (सेंटर्स फॉर डिसीज एंड प्रीवेंशन) ने लिस्टेड किया है. आइये इन नए लक्षणों के बारे में जानते हैं.
एक स्टडी में सीडीसी के मुताबिक इस बीमारी के छह नए लक्षण सामने आये हैं और वैज्ञानिकों का दावा है कि ये सभी लक्षण 2 से 14 दिनों के भीतर नजर आ सकते हैं.
1. कोरोना वायरस में ऐसा देखने को मिला है कि लोगों को ठंड लगने जैसी समस्या भी होती है. ये बिल्कुल ऐसा ही है जैसे आम इंफ्केशन होने पर आपको सर्दी लगती है.
2. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर ठंड की वजह से रोगी का शरीर में ठिठुरने लगता है. सर्दी के साथ-साथ ठिठुरन या जकड़न जैसे लक्षण को नजर अंदाज ना करें.
3. सीडीसी ने जो नए लक्षण कोरोना संक्रमितों में पाए हैं उनमें मांसपेशियों में दर्द भी बताया गया है. बता दें कि इससे पहले भी कई हेल्थ एक्सपर्ट जोड़ों में दर्द की समस्या के बारे में बता चुके हैं.
4. चीन और अमेरिका में कई कोरोना पॉजिटिव लोगों में तेज सिरदर्द की समस्या देखी गई थी. इसी वजह से कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शरीर का चौथा लक्षण तेज सिरदर्द बताया गया है.
5. गले में दर्द और सूजन की समस्या तो पहले भी देखी गई थी पर अब कोरोना संक्रमित कई लोगों ने गले में खराश की समस्या की भी शिकायत की है.
6. जब कभी हमें साधारण बुखार होता है तो हमे किसी खाने का स्वाद अच्छा नहीं लगता. सीडीसी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि कोरोना के मरीज जुबान से किसी भी चीज के स्वाद को पहचानने में असमर्थ हो जाते हैं. दुसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि स्वाद पहचानने की शक्ती कोरोना संक्रमित व्यक्ति खो देता है. कई देशों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं.