घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
06-May-2020 12:43 PM
DESK : कोविड-19 यानि कोरोना वायरस ने पुरे विश्व में आतंक मचा रखा है. इसने तबाही का ऐसा मंज़र दिखाया है जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की थी. कई देश पूरी तरह बंद हैं. लोगों को बीमारी के खौफ ने घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है. इस बीमारी के जद में आये कुछ खुश किस्मत लोग कोरोना को हराने में कामयाब रहे वहीं कुछ इस बीमारी के हाथों हार गए. यूरोपिय देश और अमेरिका जैसे विश्व शक्ति के हालात से भारत की तुलना करें तो भारत लिमिटेड संसाधनों और वर्त्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ अब तक बड़ी मुस्तैदी से लड़ा है. 133 करोड़ की बड़ी जनसंख्या में संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकना एक बड़ी चुनौती थी.
विशेषज्ञों की माने तो कोरोना की वैक्सीन बनाने में काफी समय लगने वाला है. ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग यानि शरीर से शरीर की दूरी वाला नियम ही हमें बचा सकता है. झुंड बनाकर या समूह में रहने से संभवतः दुनियाभर में लाखों लोगों की जाने जा सकती है. इसका एक नमूना हमने अपने देश में भी देखा कि कैसे चंद लोगों की लापरवाही कइयों की जान को खतरे में डाल सकती है. कोरोना वायरस से बचने के लिए बड़े पैमाने पर सामाजिक शारीरिक दूरी का पालना करना जरूरी है.
धीरे धीरे कई क्षेत्रों में ढील दे कर सरकार जिंदगी को वापस पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है. कई जगहों पर मंडी, मार्केट, दफ्तर, दुकाने खोलने के आदेश दिए गए हैं. पर इन जगहों से जो तस्वीरें सामने आई उसे देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें डेढ़ महीने घर में बंद रहने पर भी इस बात की गंभीरता समझ नहीं आई की सोशल डिस्टेंसिंग संक्रामक बीमारी को रोकने में कितना कारगर हो सकता है.
यूरोपीय विश्वविद्यालयों ने कोरोना के प्रसार को कैसे रोका जा सकता है इस पर एक अध्यन किया. अध्यन में शामिल वैज्ञानिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञों में सभी लोगों को मास्क लगाने, तापमान की जांच और हाथों को धोने की आदत को कोरोना से लड़ने का सबसे कारगर उपाय पाया.
भारत की जनसंख्या है बड़ी चुनौती:
भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और करवा पाना दोनों ही चुनौतीपूर्ण है. यहां आबादी का घनत्व काफी ज्यादा है. कार्य स्थल, सार्वजानिक प्रतिष्ठान, धार्मिक स्थल सभी जगहों पर काफी भीड़ मिलती है. ऐसे में सरकारों को इसके लिए समुचित व्यस्था करनी होगी साथ ही ये सुनिश्चित करना होगा की नियमों का सख्ती से पालन हो. जनता से उम्मीद रखना की वो स्थिति की गंभीरता को समझेंगे बेवकूफी होगी. दो दिनों में शराब की दुकानों के बाहर जो तस्वीर दिखी वो तो बस बानगी थी.
जानकारों की माने तो कोरोना की वैक्सीन बनने में काफी समय लग सकता है. जब तक वैक्सीन नहीं बनती तब तक सुरक्षा की दृष्टि से हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही होगा. देश की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को रोक कर, लॉक डाउन लगा कर लोगों को घरों में बहुत दिन तक रखा नहीं जा सकता. एक ना एक दिन लॉक डाउन को पुर्णतः हटाना ही होगा.
कई देशों ने लॉक डाउन हटाया
चीन ने पिछले महीने 8 अप्रैल को 76 दिनों के बाद लॉक डाउन हटा लिया. पर यहां दोबारा कोरोना के पैर पसारने से पहले ही चौकसी बरती गई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाने लगा जिसके कारण स्थिति सामान्य हो पाई है. दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग जैसे देशों में लॉक डाउन हटा लिया गया है वहीं फ्रांस, इटली और स्पेन में अगले कुछ दिनों में लॉक डाउन हटा लिया जायेगा. जिन देशों में लॉक डाउन को हटाया गया वहां अचानक कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़त देखने को मिली क्योंकि थोड़ी लापरवाही आप को संक्रमित बना सकती है. इसलिए विशेष सावधानी ही बचाव है.