घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
22-Apr-2020 01:55 PM
DESK : हमारे देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण चल रहा है जो 3 मई तक लागू रहेगा. लॉक डउन का आदेश सरकार ने ये सोच के दिया था कि, यदि लोग घर में रहेंगे तो कोरोना संक्रमण की चेन टूट जाएगी और कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा. सरकार के इस कदम से बीमारी फैलने की रफ़्तार कम तो हुई है पर अभी भी देश में कोरोना के 15000 से ज्यादा एक्टिव केस मौजूद है.
कोरोना एक संक्रामक बीमारी है जो इंसान के रेस्पिरेटरी सिस्टम को सबसे पहले इन्फेक्ट करता है. इन्फेक्शन इतना ज्यादा हो जाता है की इंसान बिना ऑक्सीजन के सांस नहीं ले पता. शरीर में काफी कमजोरी महसूस होने लगती है. यदि कोई इंसान पहले से किसी अन्य बीमारी से ग्रसित है तो उनके लिए ये जानलेवा भी साबित हो रही है.
रिसर्चर्स की एक रिपोर्ट की माने तो कोरोना वायरस फेफडों के साथ ही शरीर के कई अहम् हिस्सों को भी प्रभावित करता है. रिपोर्ट में रिसर्चर्स ने दावा किया है कि COVID-19 ब्लड सेल्स की परत पर हमला कर शरीर के कई मुख्य अंगों को खराब कर देता है. ज्यूरिक यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के शोधकर्ता फ्रैंक रुचित्जका का कहना है कि कोरोना फेफड़ों के अलावा शरीर के हर हिस्से में ब्लड सेल्स के जरिए अटैक करता है.
फ्रैंक ने बताया कि कोरोना वायरस निमोनिया से भी कहीं ज्यादा खतरनाक है. वायरस हमारे शरीर के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करने वाली एंडोथीलियम लेयर के अंदर तक दाखिल हो जाता है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है. बॉडी में ब्लड फ्लो की रफ़्तार धीमी होने लगती है. इस वजह से हार्ट, किडनी और इन्टेसटाइन जैसे वाइटल ऑर्गेनस को काम करने में परेशानी होने लगती है.
दरअसल हाइपरटेंशन, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मोटापे जैसी गंभीर बीमारी से पहले से शिकार लोग कोरोना वायरस की चपेट में ज्यादा आते हैं. इन मरीजों के शरीर में ब्लड सेल्स की सुरक्षा करने वाली एंडोथीलियम लेयर कमजोर पड़ जाती है, जिसकी वजह से वायरस आसानी से अटैक कर पाता है.रुचित्जका ने बताया कि तीन रोग से ग्रसित रोगियों की 'ब्लड वेसेल्स लाइनिंग' वायरस से भरी हुई थी. इसकी वजह से उनके शरीर के कई अंग खराब हो रहे थे.इनके बॉडी में ब्लड फ्लो कम होने की वजह से फेफड़े, हृदय, किडनी और लिवर ने ठीक से काम करना बंद कर दिया था.