DESK : कोरोना वायरस से जंग अभी भी जारी है. इस जंग में बहुत से लोगों ने अपने प्रिय जनो को खो दिया है. तमाम सावधानी और सतर्कता के बाद भी लोग संक्रमण के शिकार होते जा रहे हैं. संक्रमण फैलने का एक प्रमुख कारण ये भी है कि लोग अब अपने सामान्य जीवन की तरफ लौटने लगे हैं. ऐसे में हम जितना सावधान घर के बाहर रहते हैं उतना ही अब हमें घर के अन्दर रहने की जरुरत है. बाहर से सामन खरीदकर घर पर लाने से लेकर खाना बनाने तक अब सावधान रहने की जरुरत है. किसी एक जगह पर बरती गई कोताही आप पर भारी पड़ सकता है. किचन में कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में अब ध्यान रखने की जरूरत बढ़ गई है.