Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
29-May-2020 03:29 PM
DESK : चीनी ऐप Tik Tok और विवादों का गहरा नाता रहा है. यह ऐप लोगों में काफी लोकप्रिय है पर इसके कंटेंट को लेकर हमेशा विवाद रहा है. कुछ दिनों पहले ही इस विडियो शेयरिंग ऐप पर बना एसिड अटैक के सपोर्ट में बना विडियो वायरल हुआ था, जिसको नेशनल कमीशन ऑफ़ वीमेन ने बड़ी गंभीरता से लिया है और इस पर कड़ी आपति भी जताई है. इसी तरह एक विडियो को लेकर पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था PETA ने भी कंपनी से शिकायत की है. पिछले साल इस विडियो शेयरिंग ऐप पर चेन्नई हाई कोर्ट ने बैन लगा दिया था. इसके बाद कंपनी के प्रवक्ता ने कोर्ट को विश्वाश दिलाया था कि वो अपने एप्लिकेशन को सुधारने के लिए काम करेंगे, ताकि उचित तरीके से और कानून के अनुसार लोगों का मनोरंजन किया जा सके. लेकिन हाल के दिनों में भारत विरोधी वीडियो इस ऐप पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं. जिस कारण इसकी लोकप्रियता कम हो रही है साथ ही रेटिंग भी गिरने लगी है.
इन सब से कंपनी को छुटकारा भी नहीं मिला था कि, उसे टक्कर देने के लिए मित्रों (Mitron) नाम की एक भारतीय ऐप आ गई है. काफी कम समय में Mitron ऐप की पॉपुलैरिटी बढ़ी है और फिलहाल प्ले स्टोर के मुताबिक ये भारत के पॉपुलर ऐप्स में से एक बन चुका है. गौरतलब है कि इसे महीने भर पहले ही लॉन्च किया गया था. एक महीने के अन्दर ही इस ऐप को 50 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है. अगर इसके डाउनलोड को देखें तो अभी के लिए ये चीनी ऐप Tik Tok को कड़ी टक्कर देते हुए प्ले स्टोर में दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर अभी भी Tik Tok बना हुआ है.
पहले नंबर पर होने के बावजूद TiK Tok पर संकट के बादल छाए हुए हैं. विवादित कंटेंट के कारण उसकी रेटिंग में लगातार गिरावट आ रही है. साथ ही हाल ही में प्रधान मंत्री ने अपने स्पीच में लोगों को ‘Vocal for Local’ होने की अपील की थी. इन सब बातों ने कंपनी के मार्केट पर असर डाला है.
किसने बनाया है “Mitron”
इस विडियो शेयरिंग ऐप को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की से पास आउट 5 छात्रों ने मिलकर बनाया है. ऐप के मुख्य डेवलपर, शिवांक अग्रवाल कहते हैं कि ऐप को डेवेलप करने के पीछे उनका मूल विचार यूजरस को एक स्वदेशी मंच प्रदान करना था. ऐप की बढ़ती लोकप्रियता पर उनका कहना है की "उन्हें भी इसकी उम्मीद नहीं थी की ये ऐप इतनी जल्दी इतना लोकप्रिय हो जायेगा”. आगे वो कहते है कि ऐप पर बढ़ते यूजरस के दबाव के कारण विभिन्न तकनीकी समस्याएं सामने आ रही है जिसे मित्रों की एक समर्पित टीम सुधारने में लगी है ताकि यूजरस को वीडियो बनाने में कोई समस्या न आये साथ ही ये ऐप उन्हें एक अच्छा अनुभव प्रदान कर सके.
वहीं ऐप के सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट आकाश ओनिर का कहना है कि "स्वदेशी चीजों का अपना एक अलग ही आकर्षण होता है, पर मार्केट में बने रहने के लिए हमें अपने ऐप में लगातार सुधार करते रहना होगा ताकि लोगो को अच्छा अनुभव मिले साथ ही नए लोग हम से जुड़ते रहें.
Mitron ऐप कैसे काम करता है?
इस ऐप को टिक टॉक के ही तर्ज पर तैयार किया गया है. ये ऐप खुद को शॉर्ट वीडियो और सोशल प्लेटफॉर्म बताता है. दावा किया गया है कि ये लोगों को उनके इनोवेटिव आइडिया और ह्यूमर दिखाने के लिए बनाया गया है.
टिक टॉक की तरह ही यहां वीडियो बनाए जा सकते हैं, एडिट किए जा सकते हैं और उन्हें दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्स ऐप और फेसबुक पर शेयर किया जा सकता है. ये ऐप 8MB का है.
हालांकि अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि ये ऐप टिक टॉक से आगे निकलेगा या नहीं. क्योंकि टिक टॉक भारत के अलावा कई मुल्कों में पॉपुलर है और इसके पीछे बाइट डांस नाम की एक बड़ी कंपनी है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अभी गूगल प्ले स्टोर के फ्री ऐप्स चार्ट में Mitron तीसरे नंबर पर है. इस लिस्ट में नंबर-1 पर आरोग्य सेतू ऐप है, जबकि दूसरे नंबर पर टिक टॉक है.