ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / lifestyle / चमकने वाली है इन चार राशियों की किस्मत, 30 जून तक करना होगा...

चमकने वाली है इन चार राशियों की किस्मत, 30 जून तक करना होगा इंतज़ार

22-Jun-2022 02:41 PM

DESK: ग्रहों की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि जून का महीना कुछ राशि के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है. दरअसल, गुरु, शुक्र से लेकर मंगल ग्रह तक का राशि में 15 से 30 जून तक परिवर्तन होना है. 27 जून को गुरु-शुक्र के बाद अब मंगल का राशि परिवर्तन होने वाला है. होने वाले ग्रहों की उथल-पुथल का असर सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. ऐसी संभावना है कि जून के बचे हुए कुछ  दिन कुछ राशियों के लिए कष्टदायक रह सजते है, तो वही  कुछ राशियों के लिए  लाभदायक भी हो सकते  है. आइए हम आपको बताते है कि जून के आगे आने वाले दिन किन राशियों के लिए शुभ जो सकते है. 



मेष-  वैसे व्यक्ति जिनकी राशी मेष है, उनका पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है. साथ ही ऐसे  व्यक्तियों की नौकरी में भी तरक्की के योग बनेंगे. इस दौरान उन्हें  नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं और उनकी कार्यशैली में सुधार होगा. ग्रहों की स्थिति की लिहाजको देखते हुए मेष राशी के व्यक्ति का  स्थान परिवर्तन के भी योग हैं. उनका रुका कार्मिय भी मित्रों के सहयोग से  पूरा हो सकताहै. इस महीने वे किसी नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है. 



मिथुन- जून के शेष दिन में मिथुन राशी के व्यक्ति अपने किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं यह शुरुवात उनके लिए लाभकारी हो सकता है और साथ ही आय में वृद्धि के भी योग बनेंगे. वहीं ऐसी संभावनाएं है कि नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है. जून का बाकी का  समय आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है।



वृश्चिक-  वैसे व्यक्ति जिनकी  राशि वृश्चिक है, उनके  परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं और कारोबार में वृद्धि होगी. साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. ऐसे व्यक्ति के जीवन में लंबी यात्रा का योग बन सकता है. आप सभी वृश्चिक राशी के  लिए यह समय बहुत अच्छा साबित हो सकता है. मान-सम्मान में भी  वृद्धि के योग हैं.  



मीन- इस सप्ताह मीन राशी के व्यक्ति नई संपत्ति अर्जित कर सकते हैं. इनका  वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और साथ ही घर में शांति का माहौल बना रहेगा. जून के कुछ दिनों में इन्हें अचानक धन लाभ भी हो सकता है. इनके वैसे कार्य भी पुरे हो सकते है जो काफी लम्बे समय से अटके हुए है.