ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / lifestyle / बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने पर मंत्री से की शिकायत, मुख्यमंत्री के...

बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने पर मंत्री से की शिकायत, मुख्यमंत्री के बेटे ने तुरंत दिया जवाब

29-May-2021 06:28 PM

DESK : कोरोना काल में बेड से लेकर ऑक्सीजन की मांग करते आपने लोगों को जरूरत देखा होगा. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि लोग आज-कल बिरयानी में एक्स्ट्रा लेग पीस नहीं मिलने पर इसकी भी शिकायत डायरेक्ट मंत्री से कर रहे हैं. हैदराबाद के एक बिरयानी प्रेमी ने जो हरकत की, उसकी काफी चर्चा हो रही है.


दरअसल हैदराबाद में रघुपति नाम के एक शख्स ने जोमैटो से बिरानी आर्डर किया था. बियानी में एक्स्ट्रा लेग पीस नहीं मिलने पर उसने सीधे मुख्यमंत्री के बेटे केटी रामा राव से इसकी शिकायत कर दी, जो मंत्री भी हैं. ट्विटर पर चिकन बिरयानी की एक तस्वीर शेयर करते हुए रघुपति ने लिखा कि उसे न तो एक्स्ट्रा मसाला मिला है और न ही लेग पीस मिला है. दरअसल रघुपति ने ऑर्डर करते समय लेग पीस के लिए अनुरोध किया था. ट्विटर पर जोमैटो और मंत्री को टैग कर रघुपति जानना चाहाता है कि क्या यह लोगों की सेवा करने का तरीका है.

news image


रघुपति के ट्वीट पर तेलंगाना के आईटी और नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास मंत्री केटी रामा राव ने इस पर जवाब देते हुए रीट्वीट किया और पूछा कि "मैं इस ट्वीट में क्यों टैग हूं, इसमें आप मुझे क्या करने की उम्मीद कर रहे हैं?" आपको बता दें कि आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव मुख्यमंत्री के बेटे भी हैं.



ट्विटर पर चल रही बिरयानी में लेग पीस की चर्चा को लेकर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी कूद पड़े. उन्होंने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि "KTR के कार्यालय को तुरंत जवाब देना चाहिए, यह कहना चाहिए कि मंत्री जी और उनकी टीम इस महामारी के दौरान लोगों की चिकित्सा आवश्यकताओं का जवाब दे रही है."